
भोपाल। रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों की सुविधाओं के लिए आए दिन कुछ न कुछ करता रहता है। वहीं अब फिर से रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की बेस किचन को इस सप्ताह ग्वालियर से हटाकर झांसी शिफ्ट कर दिया है। रेलवे ने बेस किचन के संचालन के लिए टेंडर निकाले थे जिसे झांसी की कंपनी ने प्राप्त कर लिया है।
कुछ दिनों पहले खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच चालू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस में खानपान व्यवस्था यही कंपनी संभालती है. जिसे इस बार एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में खानपान की जिम्मेदारी मिली है. ऐसे में अब इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी से खाना चढ़ाया जाएगा. वहीं ग्वालियर की बेस किचन में अब भोपाल शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खाना तैयार किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड एक जुलाई से एक और बदलाव करने जा रहा है अब ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण खाने के लिए ट्रेनों की पेंट्री कार में खाना तैयार नहीं किया जाएगा, बल्कि ट्रेन के रूट पर पडऩे वाली बेस किचन से ही इन ट्रेनों में खाना भेजा जाएगा। मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर से गुजरने वाली 50 ट्रेनों में बेस किचन से खाना पहुंचाया जाएगा। खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस में खानपान व्यवस्था भी यही कंपनी संभालती है। ऐसे में अब झांसी से वंदे भारत में खाना चढ़ाया जाएगा।
Published on:
07 Apr 2024 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
