3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्री ने किया ट्वीट, बच्चे के लिए कोच में रेलवे ने उपलब्ध कराया दूध

श्रमिक स्पेशल ट्रेन : भोपाल स्टेशन गुजरने के बाद किया ट्वीट, बीना स्टेशन पर उपलब्ध कराया गया दूध व खाद्य सामग्री
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Vikas Verma

•

Updated: 30 May 2020, 1:20 AM IST

Indian Railways delivers milk for child

रेल यात्री ने किया ट्वीट, बच्चे के लिए कोच में रेलवे ने उपलब्ध कराया दूध

भोपाल. एक ओर जहां देश भर में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को खाना नहीं मिलने की शिकायत आ रही हैं, वहीं भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्री के ट्वीट पर रेलवे ने यात्री के बच्चे को दूध व अन्य खाद्य सामग्री मुहैया कराई। भोपाल रेल मंडल के डीआरएम उदय बोरवणकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10.46 बजे हमें एक ट्वीट प्राप्त हुआ, जिसमें रवीन्द्र दुबे नाम के एक यात्री ने बताया कि वह श्रमिक स्पेशल से यात्रा कर रहे हैं। उन्हें बच्चे के लिए दूध की जरूरत है। कंट्रोल रूम ने उनकी ट्रेन का नंबर व लोकेशन ट्रेस किया। यह ट्रेन 09677 वसई रोड, मुम्बई से जौनपुर जा रही थी। रवीन्द्र ने बताया कि ट्रेन भोपाल स्टेशन क्रॉस कर चुकी है। उनका कोच इंजन से तीसरा है और सीट नंबर 48 है। इसके बाद हमने बीना रेलवे स्टेशन पर दूध और कुछ खाद्य सामग्री का इंतजाम करने को कहा।

खुद डीसीआई ने कोच में पहुंचाया दूध व खाद्य सामग्री
बीना डिवीजनल कमर्शियल इंस्पेक्टर (डीसीआई) सुनील पांडेय ने बताया कि यह ट्रेन दोपहर 2.23 बजे बीना स्टेशन पहुंची, तो मैंने कोच में सीट के पास खिडक़ी से ही संबंधित यात्री को आधा लीटर गरम दूध मुहैया कराया। इसके अलावा हमने उनके परिवार के लिए केले, फूड पैकेट, ब्रेड और पानी की बोतल भी मुहैया कराई। यहां से यह ट्रेन 2.37 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन में अन्य सभी यात्रियों को भी फूड पैकेट व पानी की बोतलें मुहैया कराई गई