scriptइंडिगो की तीसरी दिल्ली उड़ान कल से, दो नवंबर से रायपुर के लिए फ्लाइट | Indigo third Delhi flight from tomorrow, flight to Raipur from Novembe | Patrika News

इंडिगो की तीसरी दिल्ली उड़ान कल से, दो नवंबर से रायपुर के लिए फ्लाइट

locationभोपालPublished: Oct 30, 2021 01:55:23 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे 2 नवंबर को शुभारंभ, 31 अक्टूबर से लागू होगा नया विंटर शेड्यूल।

indigo.png

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से अब दिल्ली और रायपुर के लिए नई फ्लाइट शुरू ह रही है जिससे यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा। भोपाल से दिल्ली के बीच इंडिगो की तीसरी उड़ान शुरू हो रही है जो 31 अक्टूबर की शाम को उड़ान भरेगी। वही भोपाल से रायपुर के बीच नई फ्लाइट दो नवंबर को उड़ान भरेगी।

मौसम बदलने के साथ ही 31 अक्टूबर से एयरपोर्ट अथारिटी ने नया विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भोपाल से दिल्ली तक नई उड़ान की जानकारी टिवट् कर साझा की थी। अब इस फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी हो गया है। शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट शाम 7.50 बजे भोपाल से रवाना होगी। इस उड़ान का पायदा उन लोगों को होगा जो दिल्ली एयरपोर्ट से देर रात की फ्लाइट लेकर जाना चाहते हैं। इससे कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ना आसान होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंडिगो की नई उड़ानों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

Must See: शारजाह के लिए 1 नवंबर से शुरू होने वाली फ्लाइट की स्थगित

https://www.dailymotion.com/embed/video/x856big

नया विंटर शेड्यूल जारी
एयरपोर्ट अथोरिटी ने 31 अक्टूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू करने के निर्देश दिए हैं। नए शेड्यूल के तहत अब अहमदाबाद उड़ान सभी सात दिन उड़ान भरेगी। वही दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, आगरा, प्रयागराज एवं बेंगलुरू उड़ान के समय में बदलाव किया गया है। ये फ्लाइट इंडिगो संचालित करती है। सुबह भोपाल से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान भी सभी सात दिन संचालित होगी। भोपाल से रायपुर उड़ान शुरू बाद अब भोपाल से उड़ानों की संख्या 18 जोड़ी हो जाएगी।

Must See: सियार को निगलकर आराम फरमा रहा था अजगर, देखकर उड़ गए होश, फिर…

फ्लाइट संख्या 6-ई 7081-72 का शेड्यूल
भोपाल से प्रस्थान – सुबह 10.15 बजे
रायपुर आगमन – दोपहर 12.00 बजे
रायपुर से प्रस्‍थान – दोपहर 12.20 बजे
भोपाल आगमन दोपहर 01.35 बजे

सप्ताह में तीन दिन रायपुर फ्लाइट
एयरपोर्ट डायरेक्टर केएल अग्रवाल के अनुसार इंडिगो की दो नवंबर से शुरू हो रही भोपाल-रायपुर फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को उड़ान भरेगी। जो इंडिगो के 72 सीटर एटीआर विमान होगा। फिलहाल रायपुर के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में एक दिन है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो