6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore Crime News: जरा सी बात पर बेटा बना हैवान, बदले की आग में कर दी पिता की हत्या

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर का मामला, पिता की दूसरी शादी से नाराज था बेटा, मामूली बात पर विवाद होते ही उठाया खौफनाक कदम

2 min read
Google source verification
Murder

Indore Crime News

Indore Crime News: इंदौर में एक बेटे ने अपने ही पिता का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता की दूसरी शादी के कारण उनसे नाराज था। जिसके कारण अक्सर उसका पिता से झगड़ा होता रहता था। लेकिन पिता से नाराजगी का बेटा इस तरह बदला लेगा ये सोचकर ही दिल दहल जाता है।

यहां पढ़ें पूरा मामला

इंदौर के युवक अमन सिंह ने अपने ही पिता कमल धन सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। अमन अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज था। वहीं आए दिन घर खर्च को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। पिता की हत्या से पहले भी पिता और पुत्र के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद अमन अपना आपा खो बैठा और किचन में रखा चाकू पिता के पेट में घोंप दिया। घायल अवस्था में परिजन कमल को अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पहली पत्नी का हो चुका निधन

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर की इस घटना में सामने आया है कि कमल की पहली पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से कमल के दो बेटे और दो बेटियां है। चारों का विवाह हो चुका था। कमल अपने बड़े बेटे अमन के साथ रहता था। कमल ने सालभर पहले दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद परिवार का खर्च और बढ़ गया था। इसके कारण बेटा अमन पिता से नाराज था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था।

पत्नी से अक्सर होता था झगड़ा

मामले मे ये भी सामने आया है कि कमल की दूसरी पत्नी निशा से बेटे अमन की पत्नी की भी अनबन चलती रहती थी। शुक्रवार 28 जून को भी चारों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद अमन ने चाकू से पिता पर वार कर दिया और वह मौके से फरार हो गया। राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Datia Murder: सरपंच ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक महिला की मौत, एक गंभीर