
भोपाल. सुपर लग्जरी कारों के शौकीन तेजी से बढ़ रहे हैं। एमपी में भी ऐसे लोगों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है। प्रदेश में कीमतों कारों के शौकीन सबसे ज्यादा इंदौर में हैं। यहां कई रइसों के पास अनेक सुपर लग्जरी कारें हैं। इंदौर के कारों के शौकीन लोग रॉल्स रॉयस से लेकर पोर्श टायकून भी ले रहे हैं। यहां 12 करोड़ तक की कारें हैं। कारों के ऐसे ही शौकीन सुरेश सिंह भदौरिया भी हैं जिनके पास महंगी कारों का बड़ा काफिला है।
देश विदेश में अपनी साफ सफाई और जायके के लिए जाने जाते प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर अब कई अन्य चीजों के लिए भी विख्यात हो रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यहां महंगी कारों के शौकीन प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। यहां के एक शख्स के पास 12 करोड़ की रॉल्स रॉयस है। इतना ही नहीं, 6 से 8 करोड़ तक की कारें कई लोगों के पास हैं। प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली करीब सौ कारों में से 66 अकेले इंदौर में ही हैं। 99 लाख तक की कुल 90 कारों में से 58 इंदौर में ही रजिस्टर्ड हैं।
महंगी कारों के कुछ ऐसे ही शौकीन हैं व्यवसायी सुरेश सिंह भदौरिया। सुरेश सिंह के पास एक दो नहीं बल्कि कई सुपर लग्जरी कार हैं। एक बड़े मेडिकल कालेज के संचालक सुरेश सिंह की कारों के काफिले में मर्सिडीज जीएल 400 एल, रेंज रोवर, बीएमडब्लू क्यू 7 जैसी सुपर लग्जरी शामिल हैं। सिर्फ यही नहीं, उनके पास एक ऐसी कार भी है जोकि भारत के सबसे रईस मुकेश अंबानी के काफिले में है। सुरेश सिंह भदौरिया के पास रॉल्स रॉयस कलिनन है जोकि उन्होंने 10 करोड़ 50 लाख में खरीदी। वे जिस मिडनाइट सफायर कलर वाली कार से सफर करते हैं वैसी ही कार मुकेश अंबानी के पास भी है।
Published on:
15 Mar 2023 12:44 pm

