
नेपाल भागने की फिराक में थे गैंगस्टर, दोनों को भोपाल बायपास से धरदबोचा
इंदौर. शराब ठेकेदार को गोली मारने के मामले में गैंगस्टर सतीश भाऊ, चिंटू ठाकुर को भोपाल बायपास से बुधवार को दबोच लिया। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि दोनों पुलिस को छकाकर पेश हुए हैं, लेकिन अफसरों का दावा है, गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को परिवार और गर्लफ्रेंड पर दबाव बनाकर पकड़ा है। एक परिचित के जरिए बात करवाकर दोनों को ट्रेस किया। भागने की कोशिश में सतीश भाऊ और चिंटू के हाथ-पैर में फ्रेक्चर आए हैं। वहीं उनका साथी हेमू फरार हो गया। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने बताया कि शराब कंपनी के कार्यालय में शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर को गोली मारने के आरोप में सतीश भाऊ, चिंटू उर्फ जितेंद्र ठाकुर को पकड़ा है। सतीश भाऊ पर 26, चिंटू पर 23 और हेमू पर ३२ केस दर्ज हैं। चिंटू और भाऊ के पास से एक पिस्टल मिली है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस को चकमा दे भागे थे आरोपी
सोमवार को आरोपी दो कार से भागे थे। पुलिस ने पीछा कर सांवेर रोड पर आरोपियों को रोक भी लिया, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए थे। उज्जैन में रितेश, मोनू, छोटू को अलग कर चिंटू, हेमू, सतीश भाऊ अन्य कार से दिल्ली गए।
शूटर छोटू का नेपाल में है एक होटल
गैंगस्टर सतीश भाऊ का शूटर छोटू का नेपाल में होटल है। चिंटू के लिए रितेश और मोनू काम करते हैं। भाऊ, चिंटू, हेमू इन्हें लेकर पहले भोपाल आने वाला था। साजिश के तहत सतीश भाऊ वहां दो-तीन महीने रुकता।
अहाते कराए बंद
वारदात के पीछे बड़ी वजह शराब दुकानों पर चलने वाले अहाते बताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस व क्राइम ब्रांच ने उन सभी अहातों को बंद करा दिया, जिन पर सतीश भाऊ का कब्जा था। सोशल मीडिया पर पेश होने का फोटो वायरल होने से पुलिस अफसर नाराज हुए। थाने लाने के बाद दोनों की जमकर धुनाई की गई।
एनकाउंटर का था डर
वारदात के बाद सतीश भाऊ को डर था पुलिस एनकाउंटर न कर दे। उसके पास सीसीटीवी कैमरा था, जहां भी रुकता कैमरा चालू कर देता। उसकी गाड़ी के साथ दो-तीन गाड़ी में लोग रहते। उन्हें कहा गया था, पुलिस पकड़ ले तो वीडियो बनाकर तुरंत वायरल कर देना। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ा तो उसके लोगों ने वीडियो वायरल कर दिए। काम करते हैं। भाऊ, चिंटू, हेमू इन्हें लेकर पहले भोपाल आने वाला था। साजिश के तहत सतीश भाऊ वहां दो-तीन महीने रुकता।
Published on:
22 Jul 2021 01:28 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
