25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घायल बेटी का बयान— हमें कुछ पिलाया पर पापा ने गला कैसे कटा ये नहीं पता

Bhopal Suicide Case गुंजन ने कहा है कि शुक्रवार की रात पापा ने हमें कुछ पिला दिया था, जिसके बाद नींद आ गई

2 min read
Google source verification
Injured daughter's statement against father Bhopal Suicide Case

Injured daughter's statement against father Bhopal Suicide Case

भोपाल. मिसरोद थाना इलाके में सामूहिक आत्महत्या कांड के कई रहष्य धीरे—धीरे सामने आ रहे हैं. इस मामले में पीड़ित बेटी गुंजन का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. गुंजन के पिता ने बेटी की हत्या की भी कोशिश की थी. शनिवार तड़के हुए इस सामूहिक आत्महत्या कांड की पीड़ित बेटी की हालत कुछ ठीक होने से अब उसके बयान लिए गए हैं.

गंभीर हालत में अभी अस्पताल में ही इलाजरत गुंजन के बयान मंगलवार को लिए गए। पुलिस की मौजूदगी में नायब तहसीलदार नीलम पटसारिया ने गुंजन के बयान दर्ज किए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने बताया कि, गुंजन ने कहा है कि शुक्रवार की रात पापा ने हमें कुछ पिला दिया था, जिसके बाद नींद आ गई। रात को गर्दन में तेज दर्द हुआ तो नींद खुली। गले में चोट कैसे लगी नहीं पता।

मामले में पुलिस को मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें आर्थिक तंगी और मानसिक रूप से परेशान होने के चलते सामूहिक आत्महत्या का जिक्र था। दूसरी ओर पुलिस ने परिवार के मुखिया रवि ठाकरे के खिलाफ बेटे चिराग की हत्या और बेटी गुंजन पर जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि आत्महत्या कांड में बेटे चिराग के साथ पिता रवि की भी मौत हो चुकी है।

Jaya Ekadashi 2021 गाड़ी, बंगला चाहिए तो जरूर पढ़ें विष्णुजी का बीस मिनिट का यह स्तोत्र

इधर पत्नी रंजना और बेटी गुंजन का इलाज चल रहा है। इधर गुंजन की आंखों में समस्या आने के चलते वह ठीक से देख नहीं पा रही है। डॉक्टर उसकी आंखों और स्वास्थ्य सम्बंधी अन्य समस्याओं का इलाज कर रहे हैं। गुंजन ने पुलिस को जो बयान दिए हैं वो आरोपी की पत्नी के बयान से मेल खा रहे हैं. पत्नी रंजना भी यह बता चुकी है कि पहले बच्चों को कुछ पिलाया गया, बाद में कटर से उनका गला काटने की कोशिश की गई थी.