
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में लंगर के आयोजन हुए। इसमें स्टील की थालियों में लंगर परोसा गया, ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे और साफ सफाई भी बनी रहे
- भोपाल. सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर लोगों में जागरुकता आ रही है। शहर में होने वाले सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी इसे लेकर सकारात्मक नजरिया दिखाई दे रहा है। प्रकाश पर्व के मौके पर रविवार को शहर के गुरुद्वारों में जगह-जगह लंगर सेवा हुई। समाज की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए लंगर को प्लास्टिक मुक्त रखा गया। इस दौरान थालियों में लंगर परोसा गया और पानी के लिए गिलास की व्यवस्था की गई थी। एक अनुमान के मुताबिक इसके जरिए तकरीबन चार से पांच क्विंटल प्लास्टिक कचरे का ढेर लगने से बचाया।
पिपलानी गुरुद्वारे में शिक्षा सांझ
गुरुद्वारा पिपलानी के कुलजीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर देर शाम तक लंगर चलता रहा। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसी के साथ पिछले वर्ष जरूरतमंदों की शिक्षा के लिए शिक्षा सांझ की शुरुआत की थी। इसके तहत कई बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
कई गुरुद्वारों और सेवादारों से बनकर आई रोटी
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हमीदिया रोड में तकरीबन 15 हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के परमवीर सिंह वजीर ने बताया कि हमारे पास आटा गूंथने की तीन मशीनें हैं, साथ ही रोटी बनाने की मशीन में एक घंटे में 700 रोटियां बनती हैं। लंगर बड़े स्तर पर रहता है। इसलिए टीटी नगर, पुल बोगदा, ईदगाह हिल्स, बैरागढ़ सहित अन्य गुरुद्वारों से भी रोटी बनकर आई थी, साथ ही कई सेवादारों ने भी राेटियां बनाकर भेजी थी। लंगर के लिए 16 क्विंटल आटे की रोटी तैयार की थी। लंगर को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखा था। हमारे पास स्टील की लगभग 8 हजार थालियां हैं। सभी सेवादारों ने लंगर में भूमिका निभाते हुए।
इस बार थालियों की संख्या में की बढ़ोतरी
अरेरा कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की उपाध्यक्ष दलजीत कौर ने बताया कि गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए किया जाता है। लंगर का आयोजन स्टील की थालियों में किया गया। इस बार हमारे यहां लगभग 2 हजार थालियां बढ़ाई गई हैं। अब लगभग साढ़े सात हजार थालियां हो गई हैं। सेवा का संदेश देते हुए इस बार गुरुद्वारे में मेडिकल कैंप के साथ अंगदान, देहदान, रक्तदान के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर के दौरान 48 लोगों ने अंगदान, देहदान के लिए अपने आवेदन भरे।
Published on:
29 Nov 2023 11:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
