
भोपाल। मध्य प्रदेश के अन्नदाता की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछली बार कीट-पतंगों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया तो इस बार बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे शुरू हो गया है। कीट-पतंगों से हुए नुकसान की बात करें तो वे 2126.79 करोड़ रुपए की फसल चट कर चुके हैं। प्रदेश के 26.60 लाख किसानों को राहत राशि दी गई है।
सदन में मंत्री ने स्वीकारा...
राजस्व मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस विधायक बाला बच्चन को दिए लिखित उत्तर में स्वीकार किया कि कीट-पतंगों से फसल नष्ट हुई है। वर्ष 2021-22 में सप्लीमेंट्री बजट में कीट प्रकोप से हुई फसल नुकसान की भरपाई के लिए 1056 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था, जबकि मूल बजट और सप्लीमेंट्री बजट की राशि को मिलाकर देखें तो किसानों को 2126.79 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है।
चुनावी मुद्दा होंगे किसान
प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। किसान इस बार चुनावी मुद्दा होंगे। खेती को लाभ का धंधा बनाए जाने की बातें तो लगातार होती रही हैं, लेकिन आज तक खेती लाभ का धंधा नहीं बन सकी। खेती की लागत बढ़ी है। फसल का उचित दाम नहीं मिलने से किसानों की नाराजगी बढ़ी है। इधर, भाजपा किसानों को साधने में जुटी है तो कांग्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं है। कांग्रेस लगातार दोहरा रही है कि सूबे में कांग्रेस सरकार बनने पर किसान कर्ज माफी लागू की जाएगी। जबकि भाजपा का आरेाप है कि कमलनाथ सरकार की नीतियों के कारण किसान डिफॉल्टर हुए हैं।
किसानों को आर्थिक मदद
राज्य सरकार किसानों को आर्थिक मदद दे रही है। कृषि उपकरण खरीदी और खाद में सबसिडी भी दी जा रही है। बजट सत्र में पेश किए गए सप्लीमेंट्री बजट में फसल बीमा के लिए 1324 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है।
किसानों को वितरित राहत राशि : जिला - राशि
भोपाल - 98759
रायसेन - 69464
राजगढ़ - 39394
विदिशा - 305481
सीहोर - 336757
गुना - 70801
इंदौर - 433733
आलीराजपुर - 46543
बुरहानपुर - 1177
धार - 69957
खरगोन - 61341
जबलपुर - 4566
नरसिंहपुर - 39331
बैतूल - 19653
हरदा - 93414
नर्मदापुरम - 38068
सागर - 289006
दमोह - 107070
आगर-मालवा - 148056
देवास - 347725
शाजापुर - 140219
राहत राशि में टॉप जिले -
विदिशा - 363.93 करोड़
सीहोर - 241.62 करोड़
हरदा - 171.61 करोड़
सागर - 126.75 करोड़
आगर- मालवा - 144.00 करोड़
देवास - 292.19 करोड़
शाजापुर - 202. करोड़
Published on:
17 Mar 2023 12:00 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
