16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में अब 4 दिन भीषण गर्मी, 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, आंधी-बारिश-ओलावृष्टि पर भी बड़ा अपडेट

MP Weather Update : मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 4 दिन अधिकतर जिलों का तापमान बढ़ेगा। अनुमान है कि, इस अवधि में प्रदेशभर में 3 से 5 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

2 min read
Google source verification
भीषण गर्मी (Photo Source- Patrika)

भीषण गर्मी (Photo Source- Patrika)

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में बीते चार दिन आंधी-बारिश-ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने का दौर जारी रहा। इसी बीच अब नया अपडेट सामने आया है कि, प्रदेशभर में ये असर फिलहाल समाप्त है। वहीं, मौसम विभाग से मिले ताजा अपडेट के अनुसार, आगामी चार दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस अवधि में प्रदेश का तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, अब से सूर्य भी धीरे-धीरे ही सही पर दिन में अपनी सक्रीयता बढ़ाएगा यानी अबसे दिन बड़े होंगे और रातें छोटी। ऐसे में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने वाली है।

हालांकि, बीते चार दिनों तक हुई आंधी-बारिश और ओलों ने प्रदेश की फिजा में जो ठंडक घोली थी, उसका मामूली असर अब भी रात से लेकर तड़के तक के मौसम में देखने को मिल रहा है। हालांकि, आगामी दिनों में न्यनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

आखिरी हफ्ते में फिर बदलेगा मौसम

बीतें 24 घंटों में अधिकांश शहरों का पारा 32 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। उज्जैन सबसे गर्म रहा 34 डिग्री के साथ, इंदौर में 33.3 डिग्री, भोपाल में 33 डिग्री, ग्वालियर में 31.8 डिग्री और जबलपुर में 31.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, अच्छी खबर ये भी है कि, जल्द ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है! भारतीय मौसम विभाग भोपाल ने 26 मार्च के बाद एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।

फिर आ रहा ठंड और बारिश का दौर

नया मौसमी सिस्टम के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान भी आ सकता है। ये बदलाव गर्मी से राहत देगा और किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल, अगले 4 दिन गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। लेकिन 26 मार्च के बाद एक बार फिर ठंडक और बारिश का दौर आएगा।

भोपाल का मौसम

वहीं, भोपाल के मौसम की बात करें तो सोमवार को यहां तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज यहां 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने के आसार है। सुबह से ही आसमान साफ रहने के चलते यहां तीखी धूप खिल रही है, जिसका प्रभाव दोपहर तक अधिक देखने को मिलेगा। वहीं, बीते 24 घंटों की बात करें तो भोपाल का तापमान 33 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं, यहां न्यूनतम तापामान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।