
भोपालः काफी लंबी अठकलियों के बाद मध्य प्रदेश वासियों के लिए आखिर वो लम्हा रात 10.15 पर आ गया, जिसमें ये तय हुआ कि, आखिरकार रमज़ान-उल-मुबारक का चांद दिख गया है। वैसे आम तौर पर चांद करीब 7 बजे तक दिख जाता है ऐसे में रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच होने वाली इशां की नमाज से तराबीह शुरु हो जाती है, लेकिन इस बार चांद लेट दिखने की वजह से राजधानी भोपाल की कई मस्जिदों में तराबीह नहीं हो सकी तो कई मस्जिदों में कुरआन की आखरी दस सूरतों को पढ़कर कम वक्त में तराबीह पढ़ी गई। हालांकि, जिन इलाकों की मस्जिदों में तराबीह की नमाज नहीं हो पाई, उन इलाके के लोगों ने अपने घर पर खुद ही तराबीह की नमाज अदा की।
फिलहाल, चांद के दिखने के बाद जुमेरात (गुरुवार) से पहला रोजा भी रखा जा चुका है। रमज़ान का पहला रोज़ा करीब 15 घंटे का होगा, साथ ही मौसम इतना गर्म होने की वजह से रोज़दारों का कड़ा इम्तेहान देना होगा। गर्मी महीने के शुरुआती दौर में ही इस साल तापमान 40 डिग्री से ऊपर आ गया, वहीं, अगर जल्दी ह मानसून नहीं आए तो रोज़दारों को प्यास की शिद्दत का सामना करना पड़ सकता है। वैसे रोज़दारों की नज़र से देखें तो, उनके नज़रिए से इस बात की कोई अहमियत नहीं होती। उनका मानना होता है कि, जब अल्लाह हमें रोज़ा रखने का ज़हन देता है, तो रोज़े के दौरान सामने आने वाले हालातों से लड़ने की ताक़त भी देता है और इसी वजह से गर्मियों के मौसम पता भी नहीं चलते। आपको बता दें, पिछले साल के रोज़े 28 मई से शुरू हुए थे, उस वक़्त का मौसम 31 डिग्री पर था। रोज़े का वक्त भी पिछले साल दो पांच मिनट कम था।
रोशन हुए बाज़ार
जैसे ही रमज़ान के चांद की इत्तैला शहर में फैली वैसे ही अकीदतमंद अपनी अपनी ज़रूरतों का सामान लेने बाजार पहुंचने लगे। कयोंकि रमज़ान का चांद रात सवा दस के बाद दिखा इसलिए बाज़ारों की कई दुकाने बंद हो गईं थीं, लेकिन जैसे ही लोगों ने चांद की खबर सुनी तो पुराने शहर के सभी बाज़ार फौरन खुल गए और खरीदारी का सिलसिला शुरु हो गया।मुस्लिम बाहुल इलाकों में देर रात तक बाज़ार भीड़ से बाजार गुलजार रहे। पुराने भोपाल के छावनी, मंगलवारा, इतवारा चौक बाजार, जहांगीराबाद इलाके अन्य बाजारों में लोगों की भीड़ जुटी रही।
इधर बाजारों में सेवइयों व खजूर की दुकानें सज गई। अकीदतमंदों ने बताया पाक माह रमजान में लोग दिन भर रोज़ा रखकर शाम में इफ्तार करते हैं। इस दौरान घरों में तरह-तरह के लजीज पकवान बनते हैं, जिसकी खरीदारी को लेकर लोग किराना दुकानों से लेकर जनरल सामान बेचने वालों की दुकानों से खाद्य सामग्री से लेकर अन्य सामान की खरीदारी करते रहे।
Published on:
17 May 2018 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
