13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीनियर सिटीजन्स को सीएम ने किया सम्मानित, सिर झुकाकर लिया आशीर्वाद

इस अवसर पर शहर के प्रशासनिक अकादमी भवन में वरिष्ठजनों को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया...

2 min read
Google source verification
international elder hood day2017, International elder hood day celebration in bhopal, cm launch one click pension scheme, cm one click pension scheme in MP, Latest Bhopal news in hindi, Latest Mp News in Hindi, Latest Hindi news

international elder hood day2017, International elder hood day celebration in bhopal, cm launch one click pension scheme, cm one click pension scheme in MP, Latest Bhopal news in hindi, Latest Mp News in Hindi, Latest Hindi news

भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रशासनिक अकादमी भवन में वरिष्ठजनों को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया। जो बुजुर्ग चलने-फिरने में कुछ परेशानी महसूस करते थे। उन्हें सीएम ने खुद गोद में उठाया और स्टेज पर ले जाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सीएम ने सिंगल क्लिक पेंशन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से प्रदेश के 35 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा।

ये भी देखें : सीनियर सिटीजन्स को सीएम ने किया सम्मानित, गोद में उठाकर ले गए स्टेज पर देखें तस्वीरें

बहुत संवेदनशील थे सीएम

वृद्धजन सम्मान के इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव भी उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में सीएम को बेहद संवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी इस योजना को लेकर काफी संवेदनशील थे और चाहते हंै कि वृद्धजनों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।

ये है पेंशन योजना
मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च की गई एक क्लिक पर पेंशन योजना के अंतर्गत अब पेंशन सीधे खाते में जाएगी। इस खाते से संबंधित सभी जानकारी उनके मोबाइल पर भी उपलब्ध रहेगी। इस योजना का उद्देश्य वृद्धों को पेंशन लेने के लिए अब किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Jayanti : भोपाल की इस लड़की ने जीता था बापू का दिल

पहले भटकते थे बुजुर्ग

राजधानी भोपाल ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में पेंशन का लाभ लेने वाले सीनियर सिटीजन्स को पेंशन के लिए पेंशन कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार दर-दर भटकने के बावजूद वे पेंशन से वंचित रह जाते थे। लेकिन अब इस योजना के शुरू होने के बाद सीनियर सिटीजन्स को आसानी से पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें : धूप की तपिश ने किया परेशान, अगर आज ऐसा हुआ तो टूटेगा पांच साल का रिकॉर्ड