30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएस अधिकारियों के तबादले में संशोधन, फिर से बदली गौरव तिवारी की जगह

फिलहाल दो आईपीएस अधिकारियों के स्थानातरण में फेरबदल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

rishi upadhyay

•

Updated: 8 Jul 2018, 4:45 PM IST

gaurav tiwari

GAURAV TIWARI

भोपाल। हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसमें कई जिलों के एसपी का भी तबादला किया गया था, लेकिन फिलहाल दो आईपीएस अधिकारियों के स्थानातरण में फेरबदल किया गया है। 30 जून को किए गए इस स्थानातरण में छिंदवाड़ा एसपी गौरव तिवारी को देवास भेजा गया था, वहीं आईपीएस अंशुमन सिंह को रतलाम भेजा गया था। हालांकि ताजा संशोधन के मुताबिक अंशुमान सिंह को वापस देवास भेजा गया है, वहीं देवास स्थानान्तरित किए गए छिंदवाड़ा एसपी गौरव तिवारी को रतलाम भेजा गया है।


बीते शनिवार ही आईपीएस अधिकारी गौरव तिवारी का तबादला छिंदवाड़ा से देवास हुआ था। गौरव तिवारी का यह तबादला उस वक्त चर्चा में आया था जब उनके विदाई कार्यक्रम में खुद एसपी तिवारी भावुक हो गए थे। एक स्थानीय कलाकार के विदाई गीत गाने पर माहौल भावुक हो गया और स्वयं एसपी गौरव तिवारी की आंखों से आंसू बाहर आ गए थे। मंगलवार को गौरव तिवारी का यह भावनात्मक वीडियो वायरल हुआ था।


आपको बता दें कि वाराणसी के रहने वाले गौरव तिवारी 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 36 साल के युवा आईपीएस अधिकारी गौरव तिवारी बालाघाट, कटनी और छिंदवाड़ा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गौरव तिवारी का काम करने का तरीका हर जगह उनके चाहने वालों की लिस्ट बढ़ाता गया। तीनों ही जगह वह काफी लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं।

बालाघाट में लकड़ी माफियाओं पर नकेल कसने के साथ उन्होंने फर्जी टीपी (ट्रांजिट परमिट) का पर्दाफाश किया था। इसके बाद उन्हें कटनी भेजा गया तो उन्होंने वहां भी सट्टा-जुआ के अड्डे बंद कराए और अवैध उत्खनन पर नियंत्रण किया। कटनी में 500 करोड़ रुपए के हवाला कांड को पकड़वाने के कुछ समय बाद उनका तबादला हो गया था। गौरव तिवारी के ट्रांसफर के विरोध में कटनी के व्यापारियों व आम नागरिकों ने नगर बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। छिंदवाड़ा में भी उनकी पोस्टिंग के दौरान गौरव तिवारी की फिल्म का प्रदर्शन किया जाना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।