12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में IPS मीट का शुभारंभ, सीएम शिवराज बोले : मुझे गर्व है अपनी पुलिस और हॉक फोर्स पर

- कहा इनके सीने पर मेडल लगाते हुए मुझे कितना गर्व होता है, यह शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं।

2 min read
Google source verification
cm_shivraj_singh.png

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को 2 दिवसीय आईपीएस सर्विस मीट का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र की पुलिस की तारीख करते हुए कहा कि मुझे अपनी फोर्स पर नाज है। इनके द्वारा सदैव दिए गए कार्यों को अपनी पूरी क्षमता व हिम्मत से निभाया गया है। इनकी इसी कार्यशैली के चलते मुझे इन पर इतना गर्व होता है कि इनके सीने पर मेडल लगाते समय मैं खुद को इतना गोर्वाविंत महसूस करता हूं जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता ।

उन्होंने कहा कि मैंने इनके अंदर सदैव देशभक्ति और जनसेवा का भाव पाया है। यहां तक की कोरोना के समय भी अपनी जान हथेली पर रखकर ये सेवा करने से पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने मप्र पुलिस का गौरवशाली इतिहास बताते हुए यहां कहा कि कश्मीर हो, नॉर्थ ईस्ट हो या पंजाब आपकी जहां भी जरूरत हुई, आपने वहां जाकर सफलता के झंड़े गाड़ दिए साथ ही देश की एकता, अखण्डता को भी बनाए रखा।

सीएम शिवराज ने यहां मध्यप्रदेश पुलिस की साख की बात करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा की दृष्टि से यदि देखें, जहां पंजाब में आतंकवाद को रोकने में केपीएस गिल को भूला नहीं जा सकता है। वहीं दुनिया डोभाल साहब की वीरता भी जानती है। कश्मीर में जब कबायली घुसे, तब भी मध्यप्रदेश पुलिस वहां गई। कुल मिलकर जब जहां हमारी जरूरत पड़ी, हम गए और सफलता हुए।

सीएम शिवराज ने यहां ये भी कहा कि यदि हम जिद पर आ जाएं तो अपराधी में क्या दम है जो टिक सके। इसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, भूमाफियाओं, गुंडे, बदमाशों से हमने ही 23 हजार एकड़ जमीनें मुक्त कराई और अब इसे गरीबों में बांट रहे हैं। बुलडोजर के डर से कई माफिया आत्मसमर्पण कर देते हैं कि घर मत तोड़ो। आप अपने जवानों के लीडर हैं और फोर्स के आदर्श हैं।

यहां शिवराज सिंह ने भावूक होते हुए ये भी कहा कि मैं एक मित्र के नाते आपसे कहना चाहता हूं कि, आप अपने बच्चों का ध्यान कई बार काम की व्यस्तता में नहीं रख पाते हैं। ऐसे साथियों से मैं आग्रह करना चाहता हूं कि आप बच्चों के लिए भी समय निकालें, और उन्हें स्नेह दें। एकाकी जीवन जीने वाले बच्चे कई बार बिगड़ जाते हैं। अपने पारिवारिक दायित्वों से ड्यूटी का निर्वहन करते हुए मुंह ना मोड़ें। सार्वजनिक जीवन में आपके प्रदर्शन को पारिवारिक जीवन की प्रसन्नता कई गुना अच्छा बना देती है।

वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्‍सेना के अलावा आला पुलिस अधिकारी व उनके स्‍वजन भी उपस्‍थित रहे।