
ijtema bhopal 2017
भोपाल. राजधानी के ईंटखेड़ी में २५ से २७ तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। हर साल होने वाले इस आयोजन में देश, दुनिया से लाखों की संख्या में जमाते शिरकत करती हैं। इज्तिमा के लिए शहर में जमातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को भी भोपाल के आसपास के जिलों सहित पूरे प्रदेश से कई जमाती इज्तिमा में शामिल होने के लिए ईंटखेड़ी पहुंच गए। जमातों के आने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। शुक्रवार को इज्तिमा स्थल पर जुमे की नमाज अदा होगी।
इस साल आलमी तब्लीगी इज्तिमा में तकरीबन १५ लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। २५ नवम्बर को फजर की नमाज के साथ इज्तिमा का आगाज होगा और २७ को सामूहिक दुआ के साथ इसका समापन होगा। इज्तिमा में तकरीबन ३५ हजार वालिंटियर व्यवस्थाओं की कमान थामे हुए हैं।
इज्तिमा में बाहर से आने वाले जमातियों के रुकने के लिए रेलवे स्टेशन के दोनों ओर पंडाल लगाए गए हैं। यहां से बाहर से आने वाले जमातियों को बस, ट्रक, जीप सहित अन्य वाहनों के जरिए इज्तिमा स्थल पर ले जाया जाएगा। इस बार इज्तिमा के लिए ६० एकड़ में पंडाल लगाया गया है, जबकि २०० एकड़ में पार्र्किंग की गई है।
इज्तिमा स्थल पर पॉलीथिन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। खान पान के लिए यहां होटल, नाश्ते के स्टॉल आदि उपलब्ध रहेंगे। जहां जमातियों को रियायती दर पर खाना, नाश्ता आदि उपलब्ध कराया जाएगा।
जुमे की नमाज का वक्त
-मस्जिद में नमाज दोपहर १:१५ बजे
-इज्तिमा पंडाल में नमाज दोपहर १:३० बजे
-इज्तिमा की नमाज का वक्त
इज्तिमा
27 को दुआ के साथ होगा समापन
25 नवम्बर-पहला दिन
फजर की नमाज के साथ सुबह इज्तिमा की शुरुआत होगी। दोपहर में जौहर की नमाज के बाद उलेमाओं के बयान होंगे। असिर की नमाज के बाद मशविरे, शाम को इज्तिमाई निकाह होंगे।
26 नवम्बर- दूसरा दिन
रविवार को भी फजर के नमाज के साथ शुरुआत होगी और इसके बाद बयान होंगे। जौहर की नमाज के बाद भी बयान होंगे।शाम को मशविरे होंगे।
27 नवम्बर- तीसरा दिन
यह इज्तिमा का आखिरी दिन होगा। इस दिन सुबह फजर की नमाज के बाद बयान होंगे। दुआ के बाद इज्तिमा का समापन होगा। जमातों की वापसी का सिलसिला शुरू होगा।
तैयारियों के संबंध में मिश्रा ने निरीक्षण किया
इज्तिमा की तैयारियों के संबंध में बीसीएलएल के डायरेक्टर केवल मिश्रा ने शहर के बस स्टॉपों व बसों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरे के दौरान जहां भी कमी मिली, उसके लिए अपने साथ अधिकारियों के दल को आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए।
Published on:
24 Nov 2017 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
