3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में 1 मिलियन डॉलर से खुलेगा इजराइल का रिसर्च सेंटर

रिसर्च सेंटर फॉर एक्सीलेंस से युवाओं और किसानों को मिलेगा रोजगार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 23 Mar 2018, 4:33 PM IST

New research

New research

भोपाल। मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलने में असुविधा न हो इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज ने विदेशी कंपनियों को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने का आमंत्रण दिया था। इस आमंत्रण में बीते गुरुवार को इजराइल के काउंसल जनरल याकोव फिंकेलस्टाइन ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव बीपी सिंह से मुलाकात की और रिसर्च सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा।

युवाओं और किसानों को मिलेगा रोजगार

कृषि समझौते के तहत इजराइल, मध्यप्रदेश के सीहोर में फूलों की और शाजापुर में संतरे का रिसर्च सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित करेगा। इससे सीहोर के आस-पास के क्षेत्रों में रह रहें युवाओं और किसानों रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह रिसर्च सेंटर करीब 1 मिलियन डॉलर (6,51,35,000 रुपए) में बनकर तैयार होगा।

28 स्थानों पर खुलेंगे रिसर्च सेंटर
इजराइल के काउंसल याकोव ने बताया कि कृषि समझौते के तहत भारत और इजराइल के बीच जो समझौता हुआ है उसके तहत भारत में 28 स्थानों पर सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। जिसमें किसानों को खेती करने के लिए उन्नतशील पौधे और बेहतर तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा और किसान सेंटर में बीज देकर सैंपल के लिए पौधा तैयार किए जाएंगे। साथ ही इस में किसानों को रोजगार के अवसर भी मिलेगा। इजराइल के काउंसल ने बताया कि इस सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार से जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।

कृषि सम्मेलन में शामिल होन के लिए मिला आमंत्रण
इजराइल के काउंसल जनरल याकोव फिंकेलस्टाइन ने मुख्यमंत्री को 8 से 10 मई को इजराइल की राजधानी तेल अवीव में होने वाले कृषि सम्मेलन 'एग्रीटेक 2018" के लिए आमंत्रित किया है। फिलीस्तीन और इजराइल के बीच विवाद के सवाल पर याकोव ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति ही एकमात्र विकल्प है। इस के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। इजराइल के काउंसल जनरल याकोव के मुताबिक जल्द ही भारत और इजराइल के बीच कई समझौते होने के भी आसार है।