
फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम
भोपाल. प्रदेश भर में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा का रुख भी उत्तर पूर्वी है लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट नहीं हो रही है। इसका कारण है कि फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान की ओर सक्रिय है। वहीं 8 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके कारण तीन चार दिन बाद ही तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय हल्के आंशिक बादल रह सकते हैं। इससे प्रदेश के उत्तरी हिस्सो में बरसात हो सकती है.
प्रदेश भर में इन दिनों न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच बने हुए है। सुबह शाम गुलाबी सर्दी का दौर चल रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में 13 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह हल्के आंशिक बादल रहे लेकिन दिन में तीखी धूप रही।
10 के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के डॉ. वेदप्रकाश सिंह रेडार ने बताया कि फिलहाल मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद 10 नवंबर से तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
न्यूनतम तापमान में फिर एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी
राजधानी भोपाल में भी इन दिनों मौसम का मिजाज नरम गरम बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और सर्दी का असर थोड़ा कम हुआ है। शनिवार को शहर के अधिकतम तापमान में जहां लगभग आधा डिग्री की बढ़ोतरी हुई वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। शहर में सुबह कुछ समय आंशिक बादलों की स्थिति रही। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 16.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ का असर है. इसके कारण कुछ स्थानों पर आंशिक बादलों की स्थिति बन रही है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है वहीं 8 नवम्बर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके कारण हल्के बादलों की स्थिति बन सकती है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों जैसे ग्वालियर आदि में हल्की बरसात भी हो सकती है.
Published on:
06 Nov 2022 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
