20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंद्र-इंद्राणियों ने जयकारों के साथ फहराई केसरिया धर्म ध्वजा

ध्वजारोहण के साथ जैन नगर लालघाटी में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू  

less than 1 minute read
Google source verification
jain samaj latest news

इंद्र-इंद्राणियों ने जयकारों के साथ फहराई केसरिया धर्म ध्वजा

भोपाल. जैन नगर लालघाटी में नवीन शांतिनाथ जिनालय के वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण महोत्सव के तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ हुआ। अनुष्ठान में शिरकत कर रहे प्रमुख पात्रों इंद्र और इंद्राणियों ने जयकारों के साथ केसरिया धर्म-ध्वजा फहराई। संगीतमय स्वर लहरियों के साथ लहर-लहर लहराये केसरिया झण्डा जनमत का... और मेरे प्रभु विराजे मेरे मन मंदिर... में आदि भजनों पर भक्ति नृत्य किया। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति से सराबोर नजर आया।

निकाली घट यात्रा
अनुष्ठान के प्रतिष्ठाचार्य पुण्यांश भैया एवं राजेश राज के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान से संपन्न हुए। भगवान जिनेन्द्र के अभिषेक के साथ श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्यों से पूजा और अर्चना की। मंत्रोच्चार के साथ वेदी शुद्धि जाप और अनुष्ठान, इन्द्र प्रतिष्ठा आदि धार्मिक अनुष्ठानों की क्रियाएंइंद्र-इंद्राणियों द्वारा की गईं। इस मौके पर महिलाओं द्वारा मस्तक पर कलश धारण कर घट यात्रा भी निकाली गई। नवीन जिनालय को पंचायती घोषित कर समाज को समर्पित किया गया। जिनालय में बुधवार को वास्तु विधान एवं समापन होगा। इसके बाद गुरुवार को यागमण्डल विधान और शिखर पर कलशारोहण किया जाएगा।

मकराना के मार्बल की प्रतिमा होगी विराजमान
आयोजन के संबंध में दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के प्रवक्ता अंशुल जैन और सौरभ इंजीनियर ने बताया कि शहर की प्रथम मकराना के मार्बल की भगवान शांतिनाथ की गुलाबी प्रतिमा जिनालय में विराजमान की जाएगी। जिनालय की वेदी का निर्माण सफेद मार्बल से किया गया है। वेदिका पर नगों की नक्काशी की गई है। जिनालय का आंतरिक शिखर भी सफेद मकराना के मार्बल का है। प्रतिमा को 15 जुलाई को नवीन वेदिका पर विराजमान किया जाएगा।