
जलाशय - फुल टैंक लेवल - वर्तमान जलस्तर
बड़ा तालाब - 1666.80 फीट 1660 फीट
केरवा - 509.93 मीटर 500.79 फीट
कलियासोत - 505.67 मीटर 488 फीट
भोपाल. जुलाई माह के ११ दिन बीत चुके हैं। लेकिन राजधानी में अभी तक तेज बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है। बादलों की स्थिति बनती है। लेकिन यह फुहार से आगे नहीं बढ़ पाती। राजधानी में खंड वर्षा हो रही है। एक क्षेत्र भीगता है तो दूसरा सूखा रहता है। शहर के जलाशय भी अभी तक खाली हैं। पिछले साल जुलाई के पहले पखवाड़े में ही बड़ा तालाब सहित अन्य जलाशय फुल टेंक लेवल पर पहुंच गए थे। जून में अच्छी बारिश के बाद जुलाई में हल्की और मध्यम बारिश का क्रम चल रहा है।
शहर में 2 मिमी बारिश दज
राजधानी में मंगलवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग दिखा दिया। सुबह से दोपहर तक आसमान में घने बादल छाए रहे। यह लगभग 600 फीट तक रहे। कहीं फुहारे भी गिरी। दोपहर बाद अचानक हल्की धूप खिली और लोग गर्मी व उमस से बेहाल हुए। लगभग 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर की विजिबिलिटी भी काफी कम रही। सुबह से दोपहर तक 1500 मीटर तो शाम को एक हजार मीटर के आसपास रही।
तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की गिरावट
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.4 और 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 24.7 डिग्री था। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री कम रहा।
सीजन में अब तक 284.2 मिमी बारिश
1 जून से अब तक शहर में 284.2 मिमी बारिश हुई है, इसमें जुलाई माह में मात्र लगभग 95 मिमी बारिश हुई। पिछले साल जुलाई माह में ही 1 से 11 जून तक 300 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी थी। जो सामान्य से काफी अधिक थी। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में भी काफी अधिक बारिश हुई थी।
अभी ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। मानसून ट्रफ अब अरुणाचल प्रदेश की ओर है, वहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण बादल, बारिश की स्थिति बन रही है। अगले दो तीन दिन इसी तरह की स्थिति रहेगी। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी वीके विश्वकर्मा ने बताया कि भोपाल में भी फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा।
Published on:
11 Jul 2023 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
