7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आष्टा से गिरफ्तार हुए नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष.. किया था ये काम!

आष्टा-जावर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर किया गिरफ्तार.. कहा, 'सटोरियों के खिलाफ आवाज उठाता हूं इसलिए पुलिस है नाराज'

2 min read
Google source verification
shailesh

सीहोर। जावर के नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेष वैद्य जिला मुख्यालय सीहोर में पत्रकार वार्ता संबोधित कर लौटते समय आष्टा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। इससे पहले उन्होंने पत्रकार वार्ता में अपने खिलाफ रचे जा रहे षडयंत्रों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस भी उनके पीछे पड़ी है। वह वापस जावर लौटते इसी दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ सीएमओ को धमकी देने के मामले में आष्टा और जावर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के साथ ही हूटर लगा वाहन चलाए जाने के कारण उनपर तीन हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला।

पिछले दिनों जावर नगर पंचायत सीएमओ भूपेन्द्र सिंह के साथ अभ्रद व्यवहार, मारपीट तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने पर नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेष वैद्य के खिलाफ शासकीय कार्य में व्यवधान प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में सोमवार को उन्होंने जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जिस दिन से आष्टा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लडऩे का मन बनाया है। उसी दिन से मेरे खिलाफ षडयंत्र रचे जा रहे हैं। खास तौर से भाजपा में चिंता का माहौल बना हुआ है मेरी स्थिति काफी अच्छी है, भाजपा नेता रोजाना षडयंत्र रच रहे है।

सटोरियों के खिलाफ आवाज उठाता हूं इसलिए पुलिस है नाराज

जावर नपं अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस भी परेशान कर रही है जावर के सटोरियों के खिलाफ मोर्चा खोलना जावर पुलिस को पसंद नहीं आया और उनके द्वारा मुकदमे दर्ज किए जा रहे है जबकि सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई आज तक नहीं की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि सीएमओ से विवाद का मामला भी ऐसा ही कुछ है। मेरे से पहले से तैयार कागज पर हस्ताक्षर नहीं करने से नाराज होकर कहानी पुलिस को बताई और मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज कर लिया गया।

ऑडियो पेश कर कहा उनके पास हैं गलत रिपोर्ट दर्ज कराने के सबूत

शैलेष वैद्य द्वारा कई ऑडियो पेश किए गए जिसमें उन्हें बेकसूर बताया गया है। सोमवार को अध्यक्ष पत्रकार वार्ता से सीहोर पहुंचे थे। इसकी भनक पुलिस को लगी तो उन्होंने गिरफ्तारी के लिए अपनी प्लानिंग तैयार कर ली। रास्ते में पहुंचते ही पहले से मौजूद पुलिस ने उनको रोककर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अध्यक्ष वैद्य को अपने साथ ले गई। पुलिस की अचानक की गई इस कार्रवाई से माहौल गरमा गई है।

टीआई बीडी बीरा ने बताया कि सीएमओ के मामले में अध्यक्ष की गिरफ्तारी अमलाहा के समीप से हुई है। पूछताछ जारी है। ज्ञात रहे कि नपं अध्यक्ष का सीएमओ भूपेंद्र सिंह के बीच 8 मई को बोरिंग में मोटर डालने की बात को लेकर विवाद मामला थाने पहुंच गया था। सीएमओ की शिकायत पर अध्यक्ष के खिलाफ जावर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार जावर नपं अध्यक्ष तभी से फरार चल रहे थे।