17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल- कोई वोट काटे तो उसके हाथ काट दो

मध्यप्रदेश की झाबुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया...। कांतिलाल के लिए प्रचार करने गए थे थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया का वीडियो वायरल...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 28, 2024

jhabua-ratlam-loksabha-chunav.png

MP Loksabha 2024 News -मध्यप्रदेश की झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस के विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर रहे है। लोकसभा चुनाव से पहले इस बयान से पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने जयस का नाम लेकर वोट काटने वालों के हाथ काटने की बात कही। वे यहीं नहीं रुके और भाजपा प्रत्याशी अनिता चौहान के लिए कहा-इस बाई को कौन पहचानता है, वो डाकू चोर लोग हैं। हमारे भूरिया साहब चार बार थांदला एमएलए रहे, पांच बार लोकसभा मेंबर। केंद्र में मंत्री रहे, झाबुआ से विधायक बने। लाड़ली बहना को भूल जाओ यह अपनी घरवालियों को समझाना है। गांव में कोई डराता है तो खबर करें, हम 500 आदमी खड़े हो जाएंगे। कोई वोट काटता है और जयस वाली बात करे तो उसके हाथ काट दो।

जनसभा को संबोधित करते हुए भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की प्रशंसा की, उनके राजनीतिक करियर के बारे में बताया। ग्रामीणों से समर्थन मांगा। उन्हंने कहा कि यदि आप किसी भी गांव में किसी को डराते हैं तो हमें आधी रात को सूचित कर दें। हम 500 लोग खड़े हो जाएंगे और हम इसे ठीकर कर देंगे यही मैं कह रहा हूं। और बड़ी ताकत के साथ हमारे पास लोकसभा जितनी ताकत है। यह संकल्प ले लो। यदि ये जयस की बात करेंगे तो उनके हाथ काट दो और उनका ऐसा हाल करो कि उन्हें मत बख्शो, उनका इलाज करो।

वापस लिया बयान

थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने वीडियो वायरल होने के बाद अपना बयान वापस लेने की बात कही है। भूरिया ने कहा है कि उनकी पिछली टिप्पणियों को गलत समझा गया और संदर्भ से बाहर कर दिया गया। हम जो भी हैं, पूरे समाज के लोग एक हैं। वे चुनाव मं अपनी-अपनी पार्टियों की विचारधारा व्यक्त करेत हैं।

कांग्रेस ने बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें गुना, विदिशा एवं दमोह सीट से उम्मीदवार शामिल हैं। गुना से राव यादवेन्द्र सिंह उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इस सीट पर भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया उम्मीदवार हैं। विदिशा से पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा उम्मीदवार बनाए गए हैं। भाजपा ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि दमोह सीट से पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां भाजपा से राहुल लोधी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की अभी तीन सीट शेष हैं, इनमें ग्वालियर, मुरैना, खण्डवा लोकसभा सीट शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।