29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5G Launch: क्या है जियो ग्लास, क्या है इस चश्मे की खासियत

मध्यप्रदेश के महाकाल लोक में 5जी सेवा की शुरुआत...। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5जी डिवाइस के साथ जियो ग्लास लगाकर लिया एक्सपीरियंस...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 15, 2022

pm-cm1.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G की लांचिंग हो गई है। 5जी डिवाइस का एक्सपीरियंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लिया। यह जियो ग्लास एक स्मार्ट डिवाइस है, जिसे गेमिंग और इंटरटेनमेंट के साथ ही एजुकेशन के लिए भी उपयोगी बनाया गया है।

patrika.com पर जानते हैं आधुनिक 5G डिवाइस के बारे में...।

बाहर से सामान्य चश्मे की तरह दिखने वाला जियो ग्लास अपने आप में अत्याधुनिक डिवाइस है। आने वाले दिनों में यह चश्मा आपके देखने का नजरिया ही बदल देगा। इस चश्मे को स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्ट फोन और टैबलेट के साथ जोड़कर उपयोग किया जा सकता है।

इस डिवाइस के जरिए वीडियो स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा यह 2डी और 3डी विजुअल्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें 1920 गुना 1080 पिक्सल) रिजाल्यूशन तक की वीडियो को प्ले किया जा सकता है। इस डिवाइस के साथ ही इन बिल्ट स्पीकर भी मिल जाता है, जो सीधे कान के नजदीक रहता है। इसमें ऑडियो के साथ ही माइक की भी सुविधा है।

जियो ग्लास डिवाइस के साथ अन्य फीचर्स भी बेहद आकर्षक हैं। इसकी मदद से 50 डिग्री के फील्ड ऑफ व्यू में कंटेंट भी नजर आता है। इसके जरिए सामान्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाया जा सकता है। यह किसी भी फोन से जोड़ा जा सकता है। मोबाइल फोन के अलग-अलग एप के जरिए इसमें शिक्षा, कृषि खरीदारी, गेमिंड, मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइनिंग उद्योग में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

5जी सेवा देने वाली कंपनी दावा करती है कि इस चश्मे के जरिए एजुकेशन को और बेहतर बनाया जा सकता है। स्टूडेंट्स इस ग्लास को बहनकर 2डी और 3डी विजुअल से टापिक को अच्छे से समझ पाएंगे। हालांकि कंपनी ने अब तक यह नहीं बताया है कि यह कब बाजार में आएगा। हालांकि पीएम मोदी ने अक्टूबर में इसकी लांचिंग की है और मध्यप्रदेश में 14 दिसंबर को महाकाल लोक में इसकी लांचिंग की थी। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही यह डिवाइस मार्केट में आ जाएगी।

यह भी पढ़ेंः

टूरिस्ट डेस्टिनेशनः वाइल्ड लाइफ से घिरी सेंचुरी के बीच है यह रहस्यमय किला
रेलवे में सीनियर सिटीजन को किराए में छूट, आयु सीमा में भी होगा बदलाव
महाकाल दरबार से 5G की शुरुआत, 4G से 100 गुना अधिक होगी स्पीड

Story Loader