11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीडिया विभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी छोड़ना चाहते हैं जीतू पटवारी

ट्विट कर जताई इच्छा, कहा किसी और को दी जाए ये जिम्मेदारी

2 min read
Google source verification
jitu_pawari.png

भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया विभाग अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा ट्विट कर की है। पटवारी ने उदयपुर चिंतन शिविर का हवाला देते हुए कहा कि "एक व्यक्ति एक पद" के निर्णय के तहत वह मीडिया विभाग अध्यक्ष पद से मुक्त होने का फैसला लिया है।

पटवारी ने ट्विट में कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर में एक व्यक्ति एक पद का निर्णय हुआ है। और वह प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष हैं, इसके साथ ही मीडिया विभाग के अध्यक्ष भी। पटवारी ने लिखा है कि मीडिया विभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी अन्य साथी को दी जाए।

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का कांग्रेस के भीतर एक बार फिर कद बढ़ा है। उन्हें कांग्रेस के भीतर पहली बार बनाई गई राजनीतिक मामलों की कमेटी में जगह दी गई है, वहीं भारत जोड़ो यात्रा के समवन्य के लिए भी बनाई गई कमेटी में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर बनाई गई तीन कमेटियों में मध्यप्रदेश से दो में दिग्विजय सिंह और एक में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी शामिल किए गए हैं।

हाल ही में उदयपुर के चिंतन शिविर के समापन पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'भारत जोड़ो' के नारे के साथ ध्रुवीकरण की राजनीति का मुकाबला करने के लिए इस जन अभियान की घोषणा की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो अक्टूबर को कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाले हैं। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पांच माह तक चलने वाली यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होगी। 3500 किलोमीटर का सफर तय कर एक दर्जन से अधिक राज्यों में जाएगी। यह और कश्मीर पर खत्म होगी। इस अभियान के तहत सोनिया गांधी और प्रियंगा गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता भी भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे, जिसमें पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं भी शामिल हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस ने कमेटियों की घोषणा की है।

भारत जोड़ो यात्रा कमेटी में यह भी शामिल
जीतू पटवारी के अलावा राजस्थान से सचिन पायलट, शशि थरूर, रवनीत सिंह बिट्टू, केजी जॉर्ज, जोथी मणी, प्रद्युत भरदोलोई, दिग्विजय सिंह और सलीम अहमद शामिल हैं।