
दो मंजिल हटाई, अब ग्राउंड फ्लोर तोड़ेगा मकान मालिक
- जोगीपुरा में धंसने वाली बिल्डिंग का टॉवर शाम करीब साढ़े छह बजे गिरा दिया गया। इसे जेसीबी से तोड़कर रोड साइड में गिराया ताकि पास के मकान में दिक्कत न आए। मकान के पास एक पुराना पेड़ है, बिल्डिंग गिरने से पूरा पेड़ हिल गया। लोगों को यहां से सुबह की दूर कर दिया था। रात तक भवन के दोनों फ्लोर हटा दिए गए। ग्राउंड फ्लोर अब मकान मालिक हटाएगा। अपर आयुक्त एमपी सिंह के अनुसार मकान मालिक को इसके लिए लिए निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार रात से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद, आसपास के तीन अन्य मकान भी खाली कराए, दो पोकलेन जेसीबी से दिनभर में तोड़ा तीसरा फ्लोर
भोपाल. जोगीपुरा में शुक्रवार को धंसने वाले मकान का शनिवार शाम तक तीसरा फ्लोर दो पोकलेन जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। यहां शुक्रवार शाम से ही बिजली बंद कर दी गई थी, शनिवार रात तक कुछ घरों में आपूर्ति बहाल की गई। मकान को तोडऩे की कार्रवाई के पहले आसपास की तीन अन्य मकानों को भी सुरक्षा के तहत खाली कराया गया।
मकान में थी कंट्रोल की दुकान, पीछे बड़ा नाला
- मकान में कंट्रोल की दुकान लगती थी। मकान नाले से बिल्कुल करीब है और पास में बड़ा पेड़ है, जिसकी जड़े मकान के अंदर तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर वाला हिस्सा 40 साल पुराना है और राशनिंग का सामान होने से चूहों ने इसे खोखला कर दिया था।
बिना अनुमति बना लिए दो फ्लोर
- नगर निगम को सुरक्षा के तहत जिन फ्लोर को हटाना पड़ रहा है उन्हें दस साल पहले बनवाया गया था। ये मकान हारून खान का है और कंट्रोल की दुकान भी उन्हीं की है। ग्राउंड फ्लोर पर निगम की बिना अनुमति के दो अतिरिक्त फ्लोर पुरानी बिल्डिंग पर ही बना लिए थे। बारिश में मिट्टी में नमीं बढ़ी तो भवन नीचे की ओर धंस गया।
कर्मचारियों के भरोसे कार्रवाई, नहीं पहुंचे अफसर
- यहां मकान धंसने की बड़ी घटना के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अफसर मौके पर नहीं पहुंचे। यहां भवन अनुज्ञा शाखा के क्षेत्रीय इंजीनियर, सिविल शाखा के इंजीनियर समेत अन्य अफसरों को पहुंचना था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
Updated on:
01 Jul 2023 08:28 pm
Published on:
01 Jul 2023 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
