13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है वो खास उपाय जो पुराने से पुराना जोड़ों का दर्द कर सकता है ठीक

ये है वो खास उपाय जो पुराने से पुराना जोड़ों का दर्द कर सकता है ठीक

3 min read
Google source verification
health news

ये है वो खास उपाय जो पुराने से पुराना जोड़ों का दर्द कर सकता है ठीक

भोपालः अकसर बढ़ती उम्र के कारण लोगों को जोड़ों और हड्ड‍ियों के अंदरूनी दर्द होने लगता है, जिसके कारण उनका किसी काम को करना तो दूर उठना बैठना भी मुश्किल हो जाता है। ये समस्या आज लोगों में बड़ा विकराल रूप लेती जा रही है। जोड़ों और हड्डियों में दर्द का मुख्य कारण शरीर में केल्शियम की कमी होता है, जो पोष्टिक खाने के साथ साथ पानी से भी शरीर को मिलता है। बाहर खाने के बढ़ते चलन के चलते हमारे शरीर को पोष्टिक खाना नहीं मिल रहा है। साथ ही, राजधानी भोपाल के जमीनी पानी में पाई गई केल्शियम की कमी भी शरीर के लिए जरूरी केल्शियम की पूर्ति करने में विफल है। ऐसे में खासतौर पर भोपाल में रहने वाले लोगों में जोड़ों के दर्द की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है।


इस तरह पाएं जोड़ों के दर्द से निजात

ऐसा नहीं है कि, ये समस्या किसी एक शहर तक ही सीमित है। ये आज लगभग हर घर की समस्या बनती जा रही है। खासतौर पर महिलाओं में ये समस्या ज्यादा सामने आ रही है। अगर आप या आपसे संबंधित कोई भी जोड़ों और हड्डियों के दर्द से परेशान है, तो वो ये खबर ज़रूर पढ़े। क्योंकि, आज हम आपको इस समस्या में जिलेटिन के जरिये इलाज करने का तरीका बताएंगे। दवाओं के साथ साथ कई तरह के इस्तेमाल में आने वाला जिलेटिन जोड़ों के दर्द, हड्डियों की कमजोरी के साथ साथ शरीर की कई अन्य परेशानियों को भी दूर करने में कारगर है।


इस तरह बनाएं मिश्रण

जोड़ों और हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको लगभग 150 ग्राम जिलेटिन की जरूरत होगी। इतने जिलेटिन को आप करीब एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। सेवन से पहले करीब 2 चम्मच जिलेटि‍न को एक चौथाई कप ठंडे पानी में मिलाएं। अच्छी तरह जिलेटिन पानी में मिक्स होने के बाद इसे रात भर के लिए ढंककर रख दें। सुबह उठकर आप देखेंगे कि, ये मिश्रण जैली के समान गाढ़ा हो जाएगा। अब ये मिश्रण सेवन के लिए तैयार है। आप चाहें तो इसमें अपने अनुसार दही, जूस, शहद या पानी में मिलाकर पी स‍कते हैं।


ऐसे करें इस्तेमाल

लगभग 1 महीने तक लगातार, सुबह खाली पेट आपको इस जैल का सेवन करना होगा। साथ ही, इस प्रक्रिया को हर 6 महीने में दोहराना होगा। ताकि शरीर के सभी जोड़ों का पोषण होता रहे। हालांकि, इस्तेमाल के कुछ ही दिनों में आपको इसका लाभ नज़र आने लगेगा। ऐसा नहीं है कि, जिलेटिन के सेवन से हम सिर्फ हड्डियों और जोड़ों के दर्द से ही राहत पा सकते हैं। ये अन्य कई समस्याओं में भी एक कारगर दवा साबित हुई है। आइये जानते हैं इसकी अन्य खूबियों के बारे में...।


1-जोड़ों का दर्द

इसका नियमित इस्तेमाल से जोड़ों की चिकनाहट बनी रहती है। आप जोड़ों के दर्द व ऑस्ट‍ियोपाेरोसिस जैसी बीमारियों से पूरी तरह से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा, ये शरीर में किसी भी प्रकार के दर्द को दूर करने में भी कारगर है।


2-मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और सेहत के अन्य फायदों को पाने के लिए ये एक बेहतरीन चीज है। इसके नियमित सेवन से मोटापे को भी कम किया जा सकता है।


3-मानसिक क्षमता

इसके प्रयोग से आपकी दिमागी मांसपेशि‍यों को भी मजबूती मिलेगी और मानसिक क्षमता भी बढेगी। इसके अलावा आप ऊर्जा व ताजगी महसूस करेंगे और तनाव मुक्त होंगे।


4-लचीलापन बढ़ाए

हड्ड‍ियों को बांधे रखने वाले सेल्स और मासपेशियों में लचीलापन बनाए रखने में जिलेटिन बेहद मददगार होता है। इससे मांसपेशि‍यों की अकड़न भी दूर होती है।


5-बाल और नाखून को दे पोषण

आपके बालों और नाखूनों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक चमक देने और टूटने से बचाने में भी यह बेहद मददगार साबित हो सकता है।