5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madhviraje Scindia: देहांत के चार दिन बाद भी मां को भुला नहीं पा रहे, बार-बार बिलख रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia crying in memory of mother Madhavi Raje Scindia ज्योतिरादित्य सिंधिया, मां के अंतिम संस्कार के बाद की रस्मों jyotiraditya Scindia Mother Last Rites में व्यस्त हैं और आने—जानेवालों से मेल—मुलाकात भी कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia crying in memory of mother Madhavi Raje Scindia - ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया के निधन के बाद ग्वालियर का माहौल गमगीन बना हुआ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, मां के अंतिम संस्कार के बाद की रस्मों jyotiraditya Scindia Mother Last Rites में व्यस्त हैं और आने-जानेवालों से मेल-मुलाकात भी कर रहे हैं। माधवीराजे सिंधिया के देहांत के 4 दिन बाद भी वे मां को भुला नहीं पा रहे हैं। अपनी मां की याद में ज्योतिरादित्य सिंधिया की आंखें बार-बार नम हो उठती हैं।

शनिवार को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया मां jyotiraditya Scindia Mother की तस्वीर देख भावुक हो उठे और उनकी आंखों से फिर आंसू छलक गए। इससे जयविलास पैलेस का माहौल भी काफी इमोशनल हो गया। राजमाता को श्रद्धांजलि देने आए रिश्तेदार, परिजन उन्हें ढाढस बंधाते नजर आए। प्रदेश के मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर और सिंधिया के पुत्र महा आर्यमन सिंधिया महल में आने जानेवालों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ओरछा में बदला 500 साल पुराना रिवाज, जानिए अब राम राजा सरकार को कैसे देंगे सलामी

राजमाता माधवीराजे सिंधिया के निधन के बाद पूरे ग्वालियर इलाके में एक अजीब सा सन्नाटा देखा जा रहा है। हालांकि पुश्तैनी महल में माधवीराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने आनेवालों की चहल पहल देखी जा रही है। यहां रोज बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। दिग्गज नेताओं से लेकर आमलोगों की कतार लग रही है। क्षेत्र के लोग राजमाता को श्रद्धांजलि देने के लिए लंबी लाइनों में खड़े हो रहे हैं।

श्रद्धांजलि देने ग्वालियर पहुंच रहे दिग्गज नेता
शनिवार को कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी जयविलास पैलेस पहुंचे और राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि माधवीराजे सिंधिया का निधन 15 मई को दिल्ली के एम्स में हो गया था। उन्हें दूसरे दिन ग्वालियर लाया गया जहां राजमाता माधवीराजे सिंधिया का अंतिम संस्कार किया गया। एमपी के सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।