Jyotiraditya Scindia Ramp Walk Video: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी के कपड़े साड़ियां, सूट दुनियाभर में मशहूर हैं वहीं अब इस वैश्विक मंच पर भी पहचान मिल रही है। यही कारण है कि चंदेरी में आयोजित किए जाने वाले फैशन शो को अब बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिलने लगे हैं। हाल ही में चंदेरी की शान उसकी साड़ियां और सूट मुंबई के फैशन शो का हिस्सा बना, जिसके बाद चंदेरी उद्योग से जुड़ने वाले कारीगर, अफसर हर वर्ग के लोग गर्व से फूले नहीं समा रहे। इस फैशन शो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रैंप वॉक करते नजर आए। वे अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे के साथ रैंप वॉक कर रहे थे। रैंप वॉक के दौरान ब्लैक सूट-बूट में दिखे केंद्रीयमंत्री पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के साथ बड़े उत्साहित और खुश नजर आए।