4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश की सियासत में सिंधिया का ‘गृह प्रवेश’

MP POLITICS - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं उमा भारती के पड़ोसी बने, शिवराज भी करीब...।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 10, 2022

jyoti.png

भोपाल। केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya Scindia) किसी जमाने में कांग्रेस के पोस्टर ब्वाय होते थे, सपना श्यामला हिल्स पर रहने का था। कांग्रेस में सपना पूरा नहीं हुआ तो भाजपा का दामन थाम लिया। अब सिंधिया श्यामला हिल्स तो पहुंच गए हैं, लेकिन पसंदीदा घर अब भी थोड़ी दूर है।

दरअसल, श्यामला हिल्स पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का निवास है। इसी श्यामला हिल्स पर कद्दावर मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले भी हैं। उन्हीं बंगले में एक बंगला नंबर बी-5 ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा सरकार में आवंटित हुआ है। सोमवार को उन्होंने अपने बंगले में गृह प्रवेश कर लिया। अब वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उमा भारती के पड़ोसी हो गए हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ एक कहानी भी जुड़ी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि जब कांग्रेस के भीतर वे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे, तब उन्होंने एक पत्रकार से पूछा था कि मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या करना चाहिए। पत्रकार ने जवाब दिया था, दिल्ली वाले बंगले में ताला लगा दो और सामान लेकर भोपाल आ जाओ। मध्यप्रदेश की सियासत में सीधी भागीदारी भोपाल में बैठकर होती है। उस समय सिंधिया ने बात को हवा में उड़ा दिया था लेकिन अब शायद वो मध्यप्रदेश की सियासत में 'प्रवेश' कर गए हैं।

सिंधिया का गृह प्रवेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में आवंटित हुए बंगले में सोमवार को गृह प्रवेश किया। यह बंगला जनवरी में ही आवंटित किया गया था। तभी से यहां रिनोवेशन का काम चल रहा था।

बंगले के लुक की चर्चा

सिंधिया के भोपाल में तैयार हुए बंगले की चर्चा है। इस बंगले में कहीं-कहीं शाही लुक दिया गया है। दरवाजे के दोनों हिस्सों पर कोने वाली दीवार में राजघराने के ध्वज वाले सर्व निशान की आकृति बनाई गई है।