23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपके घर में भी कबूतरों ने बना लिया है घोंसला, तो जान लें क्या होने वाला है आपके साथ

अगर आपके घर में भी कबूतरों ने बना लिया है घोंसला, तो जान लें क्या होने वाला है आपके साथ

2 min read
Google source verification
news

अगर आपके घर में भी कबूतरों ने बना लिया है घोंसला, तो जान लें क्या होने वाला है आपके साथ

भोपालः हिंदू धर्म में सभी जीव जंतुओं का एक खास स्थान है। शास्त्रों में इनके बारे में बहुत कुछ बताया गया है। हालांकि, शास्त्र में इस बात पर गौर कराया गया है कि, इन जीव जंतुओं का संबंध किसी न किसी तरह इंसान से बना हुआ है। बताया गया है कि, कुछ जीव—जन्तु ऐसे हैं, जिनका शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। तो कुछ ऐसे हैं, जिनसे व्यक्ति पर नकारात्मक असर भी पड़ता है। वही , इन सभी में से एक पक्षी हैं,कबूतर। आमतौर पर इसे बहुत ही शांत स्वभाव का पक्षी माना जाता हैं।

पड़ता है सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव

शास्त्रों का उच्च ज्ञान रखने वाले मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिष और पंडित श्याम नारायण व्यास ने बताया कि, आमतौर पर देखा जाता हैं,कि कबूतर लोगो के घरों में घोसला बना लेते हैं। वहीं, कई सारे लोग इस घोसले को शुभ और अशुभ संकेतो से जोड़कर देखते हैं। व्यक्ति के जीवन में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं, जिसका सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव उसके जूवन पर असर डालता है। इसका उदाहरण ये है कि, अकसर आपने देखा होगा कि, कुछ लोग काबिल तो होते ही है, साथ ही अपनी लक्ष्य प्राप्ति के लेए कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगती। और वहीं कुछ लोग ऐसे भी है, जो बिना मेहनत किये सफलताओं की सीढ़ी चढ़ता जाता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि, घर में कबूतर के घोसला बनाने से व्यक्ति को क्या संकेत प्राप्त होता हैं। तो आइए जानें...।

ये है कबूतर द्वारा घर में घोंषला बनाने का अर्थ

किसी भी व्यक्ति के घर में कबूतर का घोंसला बनाने का यह अर्थ होता हैं, कि आपके जीवन में सुख समृद्धि जल्द ही आने वाली हैं। आपको अपने जीवन में जल्द ही तरक्की मिल सकती हैं। आने वाला वक्त आपके लिए बहुत ही शुभ होने वाला हैं।