4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कौन हैं कमलनाथ, स्कूल के दोस्त से लेकर छिंदवाड़ा तक का सफर

जानिए कौन हैं कमलनाथ, स्कूल के दोस्त से लेकर छिंदवाड़ा तक का सफर

2 min read
Google source verification
kamal nath

kamal nath

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अब कांग्रेस पार्टी के कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2018 में अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में ही कांग्रेस ने कमलनाथ को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया था। बीते 6 महीनों से कमलनाथ ने पार्टी को सत्ता में लाने के लिए भरपूर प्रयास किया। शायद इसी का नतीजा है कि आज मध्य प्रदेश में डेढ़ दशक बाद कांग्रेस की सरकार फिर से बनी है। आपको बता दें कि कमलनाथ नौ बार सांसद रह चुके है। वे एक कुशल नेता रहे हैं। कमलनाथ का जन्म 18 नवम्बर 1946 को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में हुआ था। देहरीदून से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कोलकाता के सेंट ज़ेवियर कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इसके मुख्यमंत्री होंगे कमलनाथ। mp.patrika.com आपको बताने जा रहा है नए मुख्यमंत्री से जुड़े रोचक किस्से...।

उम्र के 34वें साल में पहुंचे लोकसभा

कमलनाथ चुनाव अभियान में हेलीकॉप्टरों और सैटेलाइट फोन इस्तेमाल करने वाले शुरुआती नेताओं में से एक हैं। आपको बता दें कि कमलनाथ 34 साल की उम्र में पहली बार छिंदवाड़ा से जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। कमलनाथ की सबसे खास बात ये है कि उनका कार्यालय अपने कार्यकर्ताओं लिए हर समय खुला रहता रहता था। वहां पर कभी भी ताला नहीं पड़ता था।

संजय गांधी के करीबी है कमलनाथ

आपको बता दें कि कमलनाथ को संजय गांधी का सबसे ज्यादा करीबी माना जाता है। चर्चा ये भी रहती है कि दोनों की मित्रता दून स्कूल से प्रारंभ हुई थी जिसका अंत संजय गांधी की मौत के बाद ही हुआ। संजय गांधी की दोस्ती ने उन्हें गांधी परिवार के बेहद करीब ला दिया था। उन्हें इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा कहा जाता था।

लोगों को दिया रोजगार

मूल रूप से छिंदवाड़ा एक आदिवासी इलाका माना जाता है। साल 1980 में छिंदवाड़ा की जनता ने कमलनाथ को 7वीं लोकसभा में भेजा। कमलनाथ ने यहां लोगों को रोजगार दिया और आदिवासियों के उत्थान के लिए कई काम किए।

कमलनाथ के बारे में कहा जाता है कि मुश्किल दौर में भी उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा। वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा 9 बार लोकसभा का चुनाव जीता है। साथ ही वे कई बार कांग्रेस नीत सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।