छिंदवाड़ा कमलनाथ का गृह जिला होने के साथ ही भाजपा के लिए अभेद किला भी है। इस बार भाजपा इस किले में सेंध लगाना चाहती है। कमल का फूल खिलाने के लिए भरसक प्रयास हो रहे हैं। भाजपा द्वारा की जा रही घेराबंदी के मामले में जब कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी यहां आए थे, क्या हुआ सभी को पता है। छिंदवाड़ा की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव जीती थी। यह तो रिकार्ड है। छिंदवाड़ा में चुनाव जनता और भाजपा के बीच होता है। छिंदवाड़ा की जनता पर मुझे विश्वास है। कोई आए, कोई जाए, ये विश्वास कायम रहेग।