7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ ने संभाला मोर्चा अब वासनिक आएंगे मैदान में

सभाओं के साथ लगातार बैठकें भी कर रहे हैं पूर्व सीएम
less than 1 minute read
Google source verification
कमलनाथ ने संभाला मोर्चा अब वासनिक आएंगे मैदान में

कमलनाथ ने संभाला मोर्चा अब वासनिक आएंगे मैदान में

भोपाल। अब जबकि मतदान के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार में तेजी आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। लगातार सभाओं का दौर चल रहा है। वे लगातार सभाओं के साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात औ बैठकें भी कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों के साथ मंथन भी हो रहा है। अब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक भी चुनाव मैदान संभालने वाले हैं। अगले दो दिन में उनकी चुनावी सभाएं शुरू हो जाएंगीं।

कांग्रेस के लिए खण्डवा लोकसभा सीट सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा की सीट है। यहां पार्टी पूरी रणनीति के साथ काम कर रही है। शायद यही कारण है कि कमलनाथ ने चुनावी सभाओंं की शुरूआत भी इसी क्षेत्र से की थी। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश प्रभारी वासनिक की सभाओंं का कार्यक्रम खण्डवा लोकसभा के साथ उप चुनाव वाले अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार हो रहा है। वे 23 से 26 अक्टूबर तक चुनाव प्रचार करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 23 को जोबट, 24 को खरगौन, खण्डवा और 25 अक्टूबर को पृथ्वीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे। जबकि 26 अक्टूबर को रैगांव विधानसभा में चुनावी सभा प्रस्तावित है। इन चुनावी सभाओं के दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।