
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ।
भोपाल : होली और रंगपंचमी के बाद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वापस दिल्ली से भोपाल लौटने वाले हैं। प्रदेश लौटते ही एक बार वे फिर दमोह के दंगल में अपनी ताकत दिखाएंगे। 7 तारीख को कमलनाथ का दमोह दौरा है। वे इस दिन कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन के समर्थन में दो सभाएं करेंगे। उनकी सभाएं बांदकपुर और इमलिया में होगी। इन दोनों सभाओं के लिए विधायक रवि जोशी और पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे 25 मार्च को दमोह में सभा कर चुके हैं। दमोह में कांग्रेस की नैया कमलनाथ के सहारे ही है। कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं का जोर दमोह में नजर नहीं आ रहा है।
चुनाव प्रचार थमने के पहले भी कमलनाथ दिखाएंगे ताकत :
दमोह में 17 अप्रैल को मतदान होगा इसलिए 15 अप्रैल को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले कमलनाथ 14 अप्रैल को दमोह में अपनी ताकत दिखाएंगे। यह कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इस दिन अंबेडकर जयंति है इसलिए पहले कमलनाथ डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर दमोह में रोड शो करेंगे। चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले कमलनाथ का ये रोड शो बेहद अहम माना जा रहा है।
कमलनाथ के सहारे कांग्रेस :
दमोह में कांग्रेस पूरी तरह से कमलनाथ के सहारे ही दिखाई दे रही है। कमलनाथ ने जीत के लिए यहां पर अपनी पूरी टीम उतार दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यहां पर नजर नहीं आ रहे हैं। उम्मीदवार अजय टंडन खुद के और कमलनाथ के भरोसे ही चुनावी समर में मुकाबला कर रहे हैं।
.
Published on:
04 Apr 2021 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
