कमलनाथ ही क्यों..
जी हां, मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कई बड़े नेताओँ समेत पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के लोकप्रिय युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं, लेकिन इन सब के बीच कमलनाथ के नाम पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मुहर लगाई गई है। माना जा रहा है, कि इसके पीछे कई बड़े कारण हो सकते हैं। कमलनाथ अपने संसदीय क्षेत्र के सबसे बड़े नेता हैं। गांधी परिवार के करीबी हैं, और सबसे बड़ी बात सबसे सीनियर नेताओं में सबसे ज्यादा चर्चित हैं। माना जा रहा है कि कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व के लिए फिट नजर आ रहे हैं।