17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीत के सर्वे पर सियासत : कमलनाथ बोले- लक्ष्मण सिंह का ट्वीट निराधार, 37 नहीं कम से कम 150 सीटें जीतेंगे

कमलनाथ ने आंतरिक सर्वेक्षण की बात से इनकार करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट को निराधार बताया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव में कम से कम 150 सीटों से जीतेंगे।

2 min read
Google source verification
News

जीत के सर्वे पर सियासत : कमलनाथ बोले- लक्ष्मण सिंह का ट्वीट निराधार, 37 नहीं कम से कम 150 सीटें जीतेंगे

मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनावों के नजदीक आते आते राजनीतिक सरगरमियां बढ़ती जा रह हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस की जीत का सर्वे वाले ट्वीट ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के सर्वे को लेकर सवाल खड़े किए। इसपर इतना बवाल खड़ा हो गया कि, अब कांग्रेस प्रदेश कमलनाथ को ही इसपर सफाई देनी पड़ी। कमलनाथ ने आंतरिक सर्वेक्षण की बात से इनकार करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट को निराधार बताया है। साथ ही, कमलनाथ ने दावा किया कि, 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कम से कम 150 सीटें जीतेगी।

आपको बता दें कि, कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने आंतिरक सर्वेक्षण में कम विधायकों के जीत को लेकर सवाल किया था। लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 मौजूदा विधायक ही 2023 के विदानसभा चुनाव में जीत रहे हैं। लक्ष्मण सिंह ने सवाल उठाया था कि, विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी ऐसी स्तिथि क्यों बनी ? शीर्ष नेतृत्व संभवत : इसका उत्तर दे सकता है।

यह भी पढ़ें- बस परमिट पर बड़ा फैसला : इन बसों के रद्द होंगे परमिट


लक्ष्मण सिंह के बयान पर गर्माई राजनीति

लक्षमण सिंह द्वारा इसे कांग्रेस का आंतरिक सर्वे बताते हुए उठाए गए सवाल के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी। अब इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, पार्टी में ऐसा कोई भी इंटरनल सर्वे नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ऐसा कोई सर्वेक्षण ही नहीं कराया। इस तरह के समाचार भ्रामक और निराधार हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : 500 किलो विस्फोटक पदार्थ पकड़ाया, एक आरोपी भी धराया 2 हुए फरार


कमलनाथ ने आंतरिक सर्वे को बताया निराधार

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया में कांग्रेस के एक कथित सर्वेक्षण का समाचार चल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ऐसा कोई सर्वेक्षण नहीं कराया है। इस तरह के समाचार भ्रामक और निराधार हैं। मैं इतना स्पष्ट करना चाहता हूं कि, कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। हमारे शुरुआती अनुमान के अनुसार कांग्रेस पार्टी को कम से कम 150 सीटें मिलेंगी।

यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन के तारों पर चलने लगा युवक, फिर जो हुआ कर देगा हैरान, कमजोर दिल वाले वीडियो न देखें


कांग्रेस में कथित आंतरिक सर्वे पर कलह!

आंतरिक सर्वे पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, कमलनाथ ने जो वक्तव्य दिया है, हम सब उसी पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि, हम 150 नहीं बल्कि 174 सीट जीतकर आने वाले हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा की खराब नीतियों के चलते कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हो चुकी है। बीजेपी के आंतरिक सर्वे में उनके सिर्फ 60 विधायक ही जीत रहे हैं। कांग्रेस को किसी आंतरिक सर्वे की जरूरत नहीं, हम पहले ही जीत रहे हैं।

विधायक रामबाई का दबंग अंदाज, पार्षद और कंप्यूटर ऑपरेटर को सुनाई खरी-खरी, वीडियो वायरल