
बुदनी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत, रविवार शाम को पहुंचेगी भोपाल, सोमवार को शोभायात्रा के साथ करेंगे जलाभिषेक
भोपाल. सावन माह के उपलक्ष्य में हिन्दू क्रांति मंच की ओर से कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। सावन के पांचवे सोमवार पर कांवड़ से लाए हुए जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस कांवड़ यात्रा में 200 से अधिक कांवडि़ए शामिल है, जो बुदनी घाट से भोपाल तक कांवड़ लेकर पैदल आ रहे हैं। कांवड़ यात्रा रविवार शाम को भोपाल पहुंचेगी।
इस कांवड़ यात्रा की शुरुआत शनिवार को नर्मदा पूजा के साथ बुदनी घाट से हुई। कांवड़ लेकर और बोल बम के जयकारे लगाते हुए कांवड़ यात्री देर शाम को औबेदुल्लागंज पहुंचे। यहां कांवड़ यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। कांवड़ यात्रा के संयोजक यात्रा मार्ग में कांवड़ यात्री ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सनातन संस्कृति, पर्यावरण रक्षा को लेकर जागरुक कर रहे हैं। इस कांवड़ यात्रा में 200 से अधिक कांवड़ यात्री शामिल है
51 किलो की कांवड़ आकर्षण का केंद्र
इस कांवड़ यात्रा में 51 किलो की कांवड़ खास आकर्षण का केंद्र है, जिसे श्रद्धालु लेकर चल रहे है। इसी प्रकार 21 किलो, 11 किलों की कांवड़ शामिल है। जिसे श्रद्धालु कंधे पर रखकर चल रहे हैं।
आज पहुंचेगी भोपाल, कल नगर भ्रमण
औबेदुल्लागंज में रात्रि विश्राम के बाद कांवड़ यात्रा रविवार शाम को भोपाल पहुंचेगी। रात्रि में पुल पातरा िस्थत पिपलेश्वर मंदिर में कांवड़ यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। इसक बाद सोमवार को दोपहर में कांवडि़यों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो काली मंदिर तलैया, सेंट्रल लायब्रेरी, इतवारा, चौक बाजार, लखेरापुरा, सोमवारा होते हुए बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां कांवड़ से लाए जल से भगवान वटेश्वर का अभिषेक किया जाएगा और सुख, समृदि्ध के लिए कामना की जाएगी।
शहर में सावन का उत्साह
इन दिनों शहर में सावन का उत्साह नजर आ रहा है। इस बार अधिकमास होने के कारण सावन माह दो माह का है। आने वाला सोमवार सावन का पांचवा सोमवार होगा, जिसमें शहर फिर से शिवमय नजर आएगा।
Published on:
05 Aug 2023 11:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
