29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक की जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की ‘बाढ़’, देखें वीडियो

बजरंग बली की जय और जय श्री राम के नारे लगाते हुए पीसीसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

2 min read
Google source verification
pcc_1.jpg

भोपाल. कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलने के साथ ही मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने कर्नाटक की जीत का जश्न मनाना शुरु कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर जश्न मनाया। हाथों में बजरंग बली की फोटो व जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारे लगाते हुए पीसीसी में कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर झूमे और कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया।

कर्नाटक की जीत के कांग्रेस में भरा जोश
कर्नाटक में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलने से मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया है। मध्यप्रदेश में भी इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में चुनावी साल में कर्नाटक में मिली जीत कांग्रेस के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं कही जा रही है। एक तरफ जहां जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की जीत का दम भरना शुरु कर दिया है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 133 सीटों पर बढ़त हासिल है और कांग्रेस वहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती नजर आ रही है।
देखें वीडियो-

कांग्रेस ने ली चुटकी बोले- सच हुई सत्तन की भविष्यवाणी
वहीं कर्नाटक की इस जीत के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधना भी शुरु कर दिया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कर्नाटक की जीत के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भारतरत्न स्व.अटलबिहारी वाजपेई युगीन वरिष्ठ भाजपा नेता ख्यात कवि श्री सत्य' नारायण सत्तन जी की भविष्यवाणी हुई सच साबित...उन्होंने कहा था "आंध्र और कर्नाटक में,BJP घुस गई फाटक में"..गुरुवर आपका आभार...अब मप्र को भी आशीर्वाद दे दीजिए...

देखें वीडियो- भाजपा की हार पर वायरल हुए मजेदार मीम्स

यह भी पढ़ें- कमलनाथ का बड़ा हमला, कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा फिर सौदेबाजी करेगी

Story Loader