
karwa chauth special mehandi design
भोपाल। करवाचौथ एक ऐसा पर्व जिसमें सोलह शृंगार का अपना ही महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत और सोलह शृंगार करके मां करवा चौथ की पूजा करती हैं। इन सोलह शृंगार में मेहंदी का खास महत्व है। मेहंदी सुहाग का प्रतीक है। इसके बिना आपका शृंगार अधूरा रहता है।
ज्यादातर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि वह इस दिन कपड़े से लेकर मेकअप और मेहंदी तक में दूसरी महिलाओं से कुछ जुदा नजर आएं। यही स्थिति मेहंदी की भी है। लेकिन हाथों पर रचने वाली इस मेहंदी के डिजाइन को लेकर उन्हें बेहद कंफ्यूज देखा जा सकता है। ऐसे में आपको हम बता रहे हैं कुछ ऐसे अट्रेक्टिव डिजाइन जिन्हें आप खुद भी आसानी से लगा सकती हैं। इस करवा चौथ पर अगर आप भी अपने हाथों में मेहंदी को लेकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो, ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
ये कॉम्बो स्टाइल हो सकती है बेस्ट
अगर आप अरेबिक से कुछ अलग चाहती हैं, तो आपको बता दें कि आजकल मंडाला और अरबी डिजाइन की मेहंदी का कॉम्बो ट्रेंड में है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन्स को महिलाएं काफी पसंद भी कर रही हैं। इसमें हाथों के बीच के हिस्से में मंडला और अरबी पैटर्न के साथ एक बड़ा सजावटी सर्कल बनाया जाता है।
फ्लावर पैटर्न अरेबिक मेहंदी लुक
इस तरह की अरेबिक मेहंदी में हाथों पर फ्लावर पैटर्न में मेहंदी लगाई जाती है। जिसमें पत्ते और फूल का डिजाइन होता है। आजकल यह पैटर्न ज्यादातर महिलाओं के हाथों में नजर आ जाता है।
अरेबिक बेल डिजाइन
अगर आप अपने हाथों पर हैवी मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद नहीं करती हैं, तो अरेबिक बेल डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बेल का डिजाइन बनाकर आपके हाथों को खूबसूरत बनाया जाता है।
बैकहैंड मेहंदी डिजाइन
अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी सबसे अलग हो तो आपको यह टू लेयर फ्लोरल मेहंदी लगानी चाहिए। इसमें केवल आपको पूरे हाथ पर छोटे-छोटे फ्लावर्स बनाने होंगे। इस तरह की मेहंदी लगाने से हाथों की सारी उंगलियां कवर हो जाएंगी।
फ्रीस्टाइल मेहंदी डिजाइन
आप अरबी में फ्रीस्टाइल डिजाइन को भी फॉलो कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। अगर आप आगे के हाथ के साथ-साथ बैक पर भी मेहंदी लगा रही हैं, तो आप फ्लावर और पैस्ले शैली का कॉम्बिनेशन फॉलो कर सकती हैं।
Published on:
11 Oct 2022 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
