6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए विवाद में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर, बोले- भोपाली मतलब होमोसेक्सुअल

The Kashmir Files- भोपाल आने से पहले विवादों में घिरे 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, भोपालियों के लिए यह क्या कह दिया...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 25, 2022

vive1.png

भोपालियों को होमोसेक्सुअल बोलकर फंस गए द कश्मीर फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री।

भोपाल। 'द कश्मीर फाइल्स' से दुनियाभर में चर्चाओं में आए फिल्म डायरेक्टर (Director) विवेक अग्निहोत्री के वीडियो ने नई बहस को जन्म दे दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद वे भोपालवासियों के निशाने पर आ गए हैं। इस वीडियो में विवेक अग्निहोत्री ने 'भोपालियों को होमोसेक्सुअल' कहा है। उनके इस वीडियो के बाद कांग्रेस ने भी तंज कसते हुए कहा है कि यह उनका निजी अनुभव है।

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे आज शुक्रवार को भोपाल में आयोजित फिल्म फेस्टिवल समेत सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं।

एक टीवी शो में विवेक अग्निहोत्री ने 'भोपाली' शब्द के बारे कहा था। उनके वीडियो ने नई बहस को जन्म दे दिया है। उन्होंने भोपाल के बारे में बात करते हुए कहा कि भोपाली मतलब होमोसेक्सुअल। वीडियो में अग्निहोत्री कहते हैं कि 'मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। क्योंकि, भोपाली का एक अलग अर्थ है। किसी भोपाली से पूछिए। मैं आपको कभी अकेले में समझाऊंगा। लोग बोलेंगे ये भोपाली हैं, उसका मतलब जनरली होता है कि यह होमोसेक्सुअल है। नवाबी शौक वाला व्यक्ति।'

एक टीवी चैनल के साथ बातचीत की यह तीन सप्ताह पुरानी क्लीपिंग बताई जा रही है। इसका यह विवादास्पद हिस्सा विवेक अग्निहोत्री के भोपाल पहुंचे से एक दिन पहले वायरल हुआ है। अग्निहोत्री शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री के साथ पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं साथ ही फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा लेने आए हैं।

दिग्विजय ने कसा तंज

राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए तंज कसा है। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री से कहा है कि यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपालवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें संगत का असर तो होता ही है।

कांग्रेस विधायक राज्यवर्धन सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है कि सस्ती लोकप्रियता और पैसों के लालच ने इनका सिर घुमा दिया है। हमारे प्रदेश की राजधानी पर यह टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है। इनको तुरंत माफ़ी माँगनी चाहिए और अगर नहीं तो क्या हमारे गृह मंत्री जी इन पर FIR दर्ज करवायेंगे?

सोशल मीडिया पर नाराजगी

विवेक के इस वीडियो के बाद भोपाल में कई लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। उनके समर्थक भी उनके इस वक्तव्य से नाराज हैं। कई लोग विवेक की आलोचना कर रहे हैं।