26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, खजुराहो और दिल्ली के बीच चलेगी वंदेभारत ट्रेन

रेल मंत्री की घोषणा के बाद गदगद हुए यात्री, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वालों को मिलेगा फायदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Hitendra Sharma

•

Updated: 2 Jun 2022, 7:27 PM IST

vande_bharat_train.png

भोपाल. कोरोना के बाद एक बार फिर से रेलवे अपनी सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब रेलवे (Indian raiwaly) ने मार्च महीने तक देश के 75 शहरों को वंदे भारत (Vande Bharat Train) ट्रेन से जोड़ने का प्‍लान बनाया है।

रेल मंत्री ने इसी के तहत खजुराहो और दिल्ली के बीच वंदेभारत ( Khajuraho Delhi Vande Bharat ) ट्रेन शुरू करने की घोषणा की थी। इस ट्रेन के मिलने के बाद मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सौगात माना जा रहा है। पिछले दिनों खजुराहो पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने इस ट्रेन की घोषणा की थी। रेल मंत्री ने कहा था कि छतरपुर और खजुराहो के लिए चलने वाली ट्रेन के रेक प्वॉइंट्स स्वीकृत हो गए हैं। वही रेल टिकट को लेकर होने वाली परेशानी के लेकर रेलमंत्री ने कहा कि इसके लिए रेलवे अब देशभर के 45 हजार डाकघरों में रेल टिकटिंग की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली खजुराहो वंदेभारत ट्रेन झांसी होते हुए चलाई जाने की संभावना है। दिल्ली से खजुराहो के बीच चलने वाली ट्रेन की 6 सौ किलोमीटर की दूरी में करते हुए हरियाणा, यूपी, राजस्थान होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। इस ट्रेन का केवल दो स्टॉपेज होगे एक आगरा और दूसरा झांसी। हालांकि ट्रेन के रूट और टाइम टेबल को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि रेल मंडल की ओर से इस संबंध में जल्द ही कोई दिशा निर्देश आ सकते हैं।इन ट्रेन का फायदा एमपी यूपी के लोगों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय खजुराहों आने वाले सैलानियों को भी होगा।


वंदेभारत ट्रेन की खासियत
- सीटें यूरोपीय स्टाईल में होंगी
- प्रीमियम कम्फर्ट के साथ सभी चेयर कार सेवाएं वातानुकूलित
- एग्जीक्यूटिव क्लास में घुमने वाली चेयर
- डिफ्यूज एलईडी लाइट्स और पढ़ने के लिए लाइट्स की व्यवस्था
- ऑटोमैटिक एग्जिट और एंट्री दरवाजे
- मॉड्यूलर बायो-वैक्यूम टॉयलेट
- धूल मुक्त वातावरण के लिए सील गैंगवे

अगस्त से चलेगी वंदेभारत ट्रेन
खजुराहो और दिल्ली के बीच वंदेभारत ट्रेन के संचालन को लेकर रेल मंत्री ने कहा क‍ि इस रूट पर अभी इलेक्ट्रिफिकेशन का काम चल रहा है यह काम पूरा हो जाएगा, अगस्त तक वंदे भारत ट्रेन भी इस पर चलने लगेगी। रेलमंत्री के बायन के बाद तय है कि अगस्त के बाद कभी भी खजुराहो वंदे भारत ट्रेन चल सकती है।