scriptबड़े काम का है एल्यूमिनियम फॉइल, इसके इस्तेमाल करने के ये हैं बेहतरीन टिप्स | Kitchen Hacks how to reuse aluminium foil surprising uses for aluminiu | Patrika News
भोपाल

बड़े काम का है एल्यूमिनियम फॉइल, इसके इस्तेमाल करने के ये हैं बेहतरीन टिप्स

आपके घर के काम को आसान बनाती है एल्युमिनियम फॉयल, किचन से लेकर वाईफाई सिंग्नल तक में आता है काम

भोपालJul 04, 2022 / 05:23 pm

Hitendra Sharma

aluminium_foil_reuse.jpg

भोपाल. एल्युमीनियम फॉयल (Aluminium Foil) हमारे रोजमर्रा के जीवन में उपयोगिता बढ़ी है। इस फॉइल का उपयोग (Uses of Aluminium Foil) पहले केवल होटलों की किचन तक रोल किए जाने वाला फॉयल अब वाईफाई सिंगनल तक अपनी रेंज बढ़ा चुका है।

एक बार में ही आसान करे कपड़ों पर आयरन
इसकी मदद से आप बेहतर तरीके से कम समय में कपड़ों पर इस्त्री यानी प्रेस कर सकते हैं। इसको इस्त्री करते समय दूसरे साइड एल्युमीनियम फॉयल लगाने से दोनों ही तरफ एक बार में प्रेस पूरा किया जा सकता है।

बर्तनों को कालेपन से करे दूर
एल्युमीनियम फॉयल से आप नॉन स्ट्रिक बर्तन यानी रोजमर्रा में खाने के। लिए इस्तेमाल बर्तनों को चमका सकते हैं। हालांकि इसमें हार्ड ब्लैक बर्तन को शामिल नहीं किया जा सकता है।एल्युमीनियम फॉयल सॉफ्ट बर्तन क्लीनिंग के लिए ही लाभदायक हैं।

जंग से दे राहत
जंग से राहत देने के लिए एल्युमीनियम फॉयल शानदार विकल्प हो सकता है। मसलन ये किसी कठोर जंग की परत की तरह व्यवहार नहीं करता हो। आसान सॉफ्ट लेयर जंग को अलग करने के लिए एल्युमीनियम फॉयल को इक्कठा कर पानी की मदद से रगड़ने से जंग साफ की जा सकती हैं।

फॉयल से नेट चलाना आसान
इसकी मदद से वाईफाई सिंगनल के मोमेंट को बदला जा सकता है। मान लीजिए आपका राउटर आपको नेट कनेक्टिविटी को सही से एड्रेस नहीं कर पाता है तो आप उसे डायरेक्शन चेंज कर नेट बेहतर कर सकते हैं।

पौधे को सूखने से बचाने में सहायक
अगर आप घर पर नहीं है और पौधों को पानी देने से चूक गए तो एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल कर इसको फिर से पोषित कर सकते हैं। इसके लिए आप जड़ों में और तनों लपेटकर रखने से वातावरण से पड़ने वाले प्रभावों से बचा जा सकता है।

कैसे बनता है एल्युमीनियम फॉयल
एल्युमीनियम फॉयल, शुद्ध एल्युमीनियम नहीं होता है इसमें एलॉय यानी मिक्स मेटल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें 92 से 99% तक एल्युमीनियम हो सकता है। एल्युमीनियम फॉयल बनाने से इसे गर्म किया जाता जिससे ये सोने की तरह पिघल जाए। इसके बाद इसे विशेष मशीन की मदद से प्रेस और होल्ड किया जाता है, जिसे रोलिंग मिल कहा जाता है। जिसका प्रेशर 0.01 प्रतिशत होता है। जब एल्युमीनियम रोल को 0.00017 से 0.0059 इंच मोटाई तक प्रेस करके बनाया जाता है, तो उसे कोल्ड रोलिंग प्रोसेस से गुजारा जाता है। जिसमें यह ठंडा होता है और बाद में इस पर मेटल की एक परत चढ़ाई जाती है। यही बाद में सॉफ्ट एल्युमीनियम फॉयल के रूप में हमे उपयोग करने को मिलता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8c7vvu
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो