
CBDT
भोपाल। सरकारी एजेंसियों की छापेमारी से बचने के लिए सभी के मन में ये ख्याल आता है कि घर में कितना कैश रख सकते हैं या फिर घर में कितना सोना (Gold) रख सकते हैं। बीते कुछ दिनों से इनकम टैक्स रेड की खबरे लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ऐसे सवाल ये इंटरनेट में ट्रेंड कर रहे हैं कि घर में कितना कैश और सोना रखा जा सकता है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि सरकार का नियम है कि आप अपने घर में सिर्फ तय मात्रा में ही नगदी और सोना रख सकते हैं, जिसके बाद अगर आपके यहां किसी तरह की एजेंसी का छापा पड़ता भी है तो आप मुसीबत में नहीं पड़ेंगे। इस तय मात्रा से ज्यादा अगर आप घर में सोना और नगदी रखते हैं तो आपको इसके दस्तावेज दिखाने होंगे।
घर में कितना रख सकते है नकदी
हर आदमी घर पर जरूरत के हिसाब से मनचाहा कैश रख सकता है लेकिन अगर कोई कानूनी सवाल उठेगा तो आपको उस पैसे का पूरा सोर्स बताना होगा कि आपने किस जरिये से उस रकम को कमाया है। इसको सीधे शब्दों में कहें तो आपको इसके दस्तावेज दिखाने पड़ेंगे। सरकारी नियमों के मुताबिक घर में रखे कैश का सोर्स बताना जरूरी है। अगर कोई ये जानकारी नहीं दे पाता है, तो फिर 137 फीसदी तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। नए नियमों के मुताबिक एक वित्तीय वर्ष में कैश में 20 लाख रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा 26 मई 2022 से देश में लागू होने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस यानी CBDT के नए नियम मुताबिक कोई एक साल में 20 लाख रुपये नकद जमा करता है तो उसे पैन और आधार की जानकारी देनी होगी। वहीं 2 लाख रुपये से ज्यादा कैश में खरीदारी नहीं की जा सकती है।
आम व्यक्ति घर में कितना सोना रख सकता है
आप पैसों की ही तरह कितना भी सोना (Gold) अपने घर में रख सकते हैं और किसी भी तरह से रख सकते हैं लेकिन यहां भी आपके पास हर एक मिलीग्राम सोने का सही हिसाब और दस्तावेज जैसे बिल होना चाहिए। सोना आपका खरीदा हुआ है तो उसका बिल हमेशा संभाल कर रखिये।
-सोना परिवार से विरासत में मिला है तो फैमिली सेटेलमेंट के कागज होने चाहिए
-किसी ने गिफ्ट में सोना दिया है तो गिफ्ट डीड होनी चाहिए।
अगर सोना रखा है मगर कागज नहीं है तो?
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने कागज ना होने पर भी एक निर्धारित मात्रा में सोना रखने की छूट आपको दी है। जानिए क्या है वो छूट
-एक विवाहित महिला बिना कागजों के 500 ग्राम सोना रख सकती है।
-एक अविवाहित महिला बिना कागजात के 250 ग्राम सोना रख सकती है।
-एक विवाहित पुरुष बिना दस्तावेज वाले 100 ग्राम सोना रख सकता है और इतना ही गोल्ड एक अविवाहित पुरुष भी रख सकता है।
-एक परिवार बिना किसी कागज के 950 ग्राम सोना रख सकता है।
हो सकती है 10 साल तक की जेल
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, कस्टम डिपार्टमेंट और ED तीनों जांच एजेंसियों को अवैध, बेनामी या गैरकानूनी सोना, संपत्ति या पैसे को अलग-अलग कानून के तहत जब्त करने का अधिकार है। PMLA एक्ट 2002 को 2005 में पूरे देश में लागू किया गया था। बता दें कि इस कानून को अब तक 3 बार बदला जा चुका है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर 3 साल से 7 साल तक की सजा हो सकती है। यही नहीं इस कानून के तहत एजेंसियां आरोपियों की संपत्ति को कुर्क और जब्त कर सकती है। FEMA कानून के तहत दोषी पाए जाने पर कुछ मामलों में 5 साल तक सजा का प्रावधान है। इसके अलावा जितनी अवैध संपत्ति पाई जाती है उसका तीन गुना तक जुर्माना लग सकता है। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत आय से ज्यादा संपत्ति जब्त किए जाने पर दोषियों को 4 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान भी है।
Updated on:
02 Aug 2022 05:12 pm
Published on:
02 Aug 2022 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
