18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karva Chauth : ऐसे जानें करवाचौथ पर चंद्रदर्शन का सबसे शुभ समय

सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व करवा चौथ की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। बाजार भी जबर्दस्त भीड़भाड़ है और सभी दंपत्ति खरीदारी में लगे हुए हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की सुख—समृद्धि की कामना से निर्जला व्रत करती हैं। रात में चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद ही व्रत खोलती हैं। हम आपको करवा चौथ पर चंद्रदर्शन का सबसे शुभ समय जानने का आसान तरीका बता रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
karwa.png

करवा चौथ पर चंद्रदर्शन का सबसे शुभ समय जानने का आसान तरीका

सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व करवा चौथ की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। बाजार भी जबर्दस्त भीड़भाड़ है और सभी दंपत्ति खरीदारी में लगे हुए हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की सुख—समृद्धि की कामना से निर्जला व्रत करती हैं। रात में चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद ही व्रत खोलती हैं। हम आपको करवा चौथ पर चंद्रदर्शन का सबसे शुभ समय जानने का आसान तरीका बता रहे हैं।

इस दिन रात को सभी महिलाएं आकाश में चांद दिखने का इंतजार करती रहती हैं। करवाचौथ के दिन चंद्रमा कितने बजे दिखाई देगा, नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इसकी बिल्कुल सटीक गणना करने का आसान तरीका बताया है। उनका कहना है कि 31 अक्टूबर यानि तृतीया तिथि को आपके शहर या इलाके में चंद्रोदय का समय नोट कर लें। इस समय में 52 मिनट और जोड़ दें। इससे आनेवाला समय करवाचौथ के दिन यानि 1 नवंबर को चंद्र दर्शन और पूजा का सबसे सटीक समय होगा।

सारिका के अनुसार धरती की परिक्रमा करता चंद्रमा रोज करीब 12 डिग्री आगे बढ़ता है। इसके कारण हमें धरती से कृष्ण पक्ष में करीब 50 मिनट बाद चंद्रमा दिखाई देता है। करवा चौथ के दिन बुधवार यानि 1 नवंबर को चंद्रमा का उदय मंगलवार यानि 31 अक्टूबर को हुए चंद्रोदय के करीब 52 मिनट बाद होगा।

उनका यह भी कहना है कि चंद्रमा का उदय होना और हमारे घर-आंगन से उसका दिखाई देना दरअसल दो अलग-अलग स्थितियां हैं। आमजनों के लिए चंद्रोदय और चंद्रदर्शन का समय अलग अलग हो सकता है। इसलिए चंद्रदर्शन का वास्तविक समय जानने के लिए मंगलवार को चंद्रोदय के समय में 52 मिनट जोड़नेवाला तरीका श्रेष्ठ साबित हो सकता है।

MP Election 2023- सीएम शिवराजसिंह के पास 8.62 करोड़ की प्रॉपर्टी, 5 साल में कितनी घटी बढ़ी