4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर ने बताया, किराना की दुकान, भोजनालय और सांची पार्लर को बंद करने का समय

शिकायतें मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जारी किया स्पष्टीकरण....

2 min read
Google source verification
photo6296279596621998995.jpg

Grocery Shops

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीते दिनों कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ये फैसला लिया गया था कि अब किराना की दुकानें 8 बजे तक बंद करना होंगी। वहीं होटल, रेस्त्रां और सड़क किनारे लगने वाले फूड स्टॉल, चाय-नाश्ते की दुकानें तय समय रात 10.30 बजे के पहले खुली रह सकेंगी। हालांकि इसको लेकर स्थिति साफ नहीं थी।

बन गई थी असमंजस की स्थिति

बता दें कि बीते 20 सितंबर को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने विभिन्न गतिविधियों के संचालन के संबंध में आदेश जारी किया था। लेकिन, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। अब एक बार फिर से कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर दिया। कलेक्टर के फैसले के बाद अब केवल दवा, खान-पान, रेस्त्रां, भोजनालय रात 8 बजे के बाद खुले रहेंगे। बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी। किराना, मिल्क पार्लर सहित अन्य दुकानें रात 8 बजे बंद हो जाएंगी।

तेजी से बढ़ा हुआ है कोरोना का संक्रमण

कलेक्टर के इस आदेश के बाद व्यापारी वर्ग की भी सहमति मिला है। उनका भी यही कहना है कि रात 8 बजे बाजार बंद करने का फैसला जनहित में है। व्यापारी को भी समय मिलेगा, रात 9 बजे तक वह अपने घर पहुंच जाएगा। बता दें कि राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा हुआ है। राजधानी में बुधवार को 313 संक्रमित मिले। इससे पहले 19 सितंबर को 307 मरीज मिले थे। अब शहर के लगभग हर क्षेत्र में एक्टिव केस हैं, लेकिन कोलार थाना क्षेत्र सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां सर्वाधिक 235 एक्टिव केस हैं।