
Kolkata Doctor Rape-Murder Case :मध्य प्रदेश पर स्वास्थ सेवाओं के चरमराने का संकट मंडराने लगा है। दरअसल, रात 12 बजे से प्रदेशभऱ के जूनियर डॉक्टरों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश के करीब 3 हजार डॉक्टर हड़ताल पर गए हैं। सेंट्रल डॉक्टर प्रोडक्शन एक्ट की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
दरअसल, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। इसे लेकर मध्य प्रदेश समेत देशभर के चिकित्सकों में भारी आक्रोश है। डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी और उनको सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
कोलकाता डॉक्टर रेप मामले को लेकर मध्य प्रदेश के डॉक्टरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। भोपाल के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल, एम्स समेत सभी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर हड़ताल पर जा रहे हैं। प्रदेशभर के करीब 3 हजार चिकित्सक हड़ताल पर जा रहे हैं। डॉक्टरों की मांग है कि सेंट्रल डॉक्टर प्रोडक्शन एक्ट बनाया जाए। आपको बता दें कि डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा जाएंगी। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Updated on:
16 Aug 2024 09:00 am
Published on:
16 Aug 2024 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
