2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KVS Admission: कक्षा 1 का एडमिशन फॉर्म भरने आपने भी की है ये गलती तो 15 अप्रैल से पहले दोबारा करें रजिस्ट्रेशन

KVS Admission Registration Right Process: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए अगर आपने भी भरा है फॉर्म तो जरूर पढ़ लें ये खबर, देखें कहीं फॉर्म भरते वक्त आपने तो नहीं की ये गलती....

2 min read
Google source verification
kvs_admission_in_1st_class_process_of_registration.jpg

KVS Admission Registration Right Process: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पेरेंट्स ऑनलाइन फॉर्म (online registration) भर रहे हैं। लेकिन इस बीच केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से अलर्ट (Alert) जारी किया गया है कि उनके बच्चे को स्कूल में एडमिशन नहीं मिलेगा। जाने केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पेरेंट्स की किस गलती के बाद कहा 'नहीं मिलेगा प्रवेश...'

दरअसल केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू कर दिए गए हैं। लेकिन पेरेंट्स इस फॉर्म को भरते वक्त गलती कर रहे हैं। इस गलती के कारण उनके द्वारा भरे गए फॉर्म रिजेक्ट हो सकते हैं और उनका बच्चा एडमिशन से वंचित रह सकता है।


दरअसल केंद्रीय विद्यालय संगठन की जानकारी में आया है कि कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने में बड़ी संख्या में पेरेंट्स एक गलती कर रहे हैं। ये ऐसी गलती है जिससे उनका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है और उनके बच्चे एडमिशन से वंचित रह सकते हैं। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने ऑफिशियली वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एक नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें : भोजशाला में सर्वे का आज 14वां दिन, कल अदा की जाएगी 'जुमातुल विदा' की नमाज


इस नोटिस में पेरेंट्स को सावधान किया गया है इसमें कहा गया है कि ऐसा देखा जा रहा है कि कई पेरेंट्स अपने बच्चे के एडमिशन के लिए जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं वो गलत हैं। क्योंकि ये पेरेंट्स केवीएस के मोबाइल एप का यूज करके रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। ऐसे में आपको सूचित किया जाता है कि KVS के मोबाइल एप के माध्यम से किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन अवैध माने जाएंगे। उन्हे मान्य नहीं किया जाएगा।


केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुताबिक कक्षा 1 में बच्चे के एडमिशन के लिए आपको केवीएस की ऑफिशियली वेबसाइट vsonlineadmission.kvs.in पर जाकर ही फॉर्म भरें। वहीं इस नोटिस को पढ़ने के लिए वेबसाइट पर नजर आने वाले KVS admission notice 2024-25 ऑप्शन पर क्लिक करें और नोटिस पढ़ें।

ये भी पढ़ें : Mahakal App: महाकाल एप पर घर बैठे करें भस्म आरती बुकिंग, मंदिर में एंट्री के लिए भी आएगा कोड

Story Loader