
Dhar Bhojshala Survey Continous: भोजशाला में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के सर्वे (ASI Survey) का आज 14वां दिन हैं, सर्वे शुरू हो चुका है। सर्वे में शामिल होने के लिए हिंदू फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व भोजशाला प्रकरण की याचिकाकर्ता रंजना अग्निहोत्री भोजशाला पहुंची हैं। बता दें कि बुधवार को किए गए सर्वे में एएसआई टीम ने 10 घंटे सर्वे का काम किया। इस दौरान एएसआई टीम ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और लखनऊ की एडवोकेट रंजना अग्निहोत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि खुदाई पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ भ्रम था ऐसे में हमने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम को दोनों ही न्यायालय के आदेश की प्रति उपलब्ध करा दी है। आदेश की विस्तृत व्याख्या करके बता दी गई है। हम संतुष्ट हैं टीम द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। बता दें कि सर्वे टीम के साथ हिंदू पक्ष की ओर से आशीष गोयल एवं गोपाल शर्मा तथा मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद भी सर्वे टीम के साथ भोजशाला में मौजूद हैं।
बता दें कि मंगलवार को भोजशाला में हनुमान चालीसा पाठ किया गया था, इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहीं अब शुक्रवार को रमजान की जुमातुल विदा की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखते हुए मुस्लिम पक्ष को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की जाएगी।
एएसआई का ये सर्वे फिलहाल गोपनीय रखा जा रहा है। जानकारी तो मिल रही है कि सर्वे में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल रहे हैं। लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टी नहीं की जा रही है। क्योंकि एएसआई को 45 दिन में सर्वे कर उसकी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करनी है।
गौरतलब है कि भोजशाला का सर्वे वही टीम कर रही है जिसने ज्ञानवापी और अयोध्या का सर्वे किया है। वहीं सर्वे पूरी तरह से वैज्ञानिक आधार पर और आधुनिक उपकरणों से किया जा रहा है।
Updated on:
04 Apr 2024 01:51 pm
Published on:
04 Apr 2024 01:48 pm

बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
