7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडली बहनों को मिलने वाली है सौगात, खातों में आने वाले हैं 1250 रुपए

Ladli Behna yojana: इस बार दिसंबर में लाडली बहनों के खाते में 19वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। लाडली बहनों को 1250 रुपए का बेसब्री से इंतजार...

4 min read
Google source verification
ladli behna yojana

Ladli Behna Yojana 19th Installment: मध्य प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में नवंबर महीने की 18वीं किस्त की राशि 9 नवंबर 2024 को ट्रांसफर की गई। इस बार दिसंबर में लाडली बहनों के खाते में 19वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिसका लाडली बहनों को बेसब्री से इंतजार है।

सीएम ने जारी की थी 18वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (dr mohan yadav) ने 18वीं किस्त के रूप में लाडली बहनों के खातों में 1250 रुपए ट्रांसफर किए थे। इस बार सीएम ने 10 तारीख के बजाय लाडली बहना के खातों में 9 नवंबर को यानी समय से एक दिन पहले ही राशि जमा की थी।

क्या बढ़कर मिलेगी लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त?

बता दें कि इस बार लाडली बहनों के खाते में दिसंबर महीने में किस्त जमा की जाएगी। ये लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली 19वीं किस्त होगी। 19वीं किस्त के रूप में भी लाडली बहनों को 1250 रुपए की राशि ही दी जाएगी। लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लाडली बहनों के खातों में हर महीने की 10 तारीख को किस्त की राशि जमा की जाती है। लेकिन, अक्सर तीज-त्योहारों पर किस्त की ये राशि लाडली बहनों को तय समय से पहले ही मिल जाती है।

कब शुरू होगा तीसरा चरण ?

Ladli Behna Yojana 19th Installment: मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पहला और दूसरा चरण पूरा हो चुका है। लेकिन, कई पात्र महिलाएं जो अब भी लाडली बहना योजना का लाभ लेने से वंचित रह गई हैं, उन्हें अब लाडली बहना योजना के तीसरे चरण का इंतजार है।

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) की ओर से लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की घोषणा की गई थी, इसमें 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को लिस्ट में जोड़ा जाना है। लेकिन, अब तक तीसरे चरण का इंतजार हो रहा है। आधिकारिक तौर पर इस संदर्भ की कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही है।

तो कब मिलेंगे 3000 रुपए ?

1000 रुपए की सहायता राशि के साथ शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत वर्तमान में महिलाओं को 1250 रुपए की राशि दी जा रही है। तीज त्योहार पर इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए तक की राशि लाडली बहनों के खातों में जमा की जाती रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने जल्द ही इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए करने का ऐलान किया है। अब सभी इस राशि के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

सीएम ने विजयपुर में किया था ऐलान

पिछले दिनों सीएम मोहन यादव (cm mohan yadav) ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में लाडली बहनों को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि जल्द ही लाडली बहनों के खातों में 1250 रुपए की राशि बढ़ाकर 3000 रुपए की जाएगी। वहीं सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के बंद होने की अफवाहों पर यह कहकर ब्रेक लगा दिया था कि मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं की जाएगी। प्रदेश की कोई भी लाडली बहना इस योजना से वंचित नहीं रहेगी। लेकिन, सीएम मोहन यादव की ओर से 3000 रुपए की ये राशि कब से दी जाएगी, इसके बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बंद नहीं होगी लाडली बहना योजना

लाडली बहनों के लिए राहत भरी खबर यही है कि लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी। वहीं योजना से जुड़ी इन लाखों महिलाओं को उम्मीद है कि राज्य सरकार अपना वादा पूरा करते हुए जल्द ही इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए कर देगी।

पिछले दिनों लाडली बहना योजना से काट दिए गए कई महिलाओं के नाम

बता दें कि पिछले दिनों लाडली बहना योजना की लिस्ट से कई महिलाओं को नाम काट दिए गए। ये मामला सीधी जिले का था। यहां एक ही गांव की सैकड़ों महिलाओं के नाम लाडली बहना योजना(Ladli Behna Yojana) की लिस्ट से हटा दिए गए। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया था और महिलाओं ने कलेक्टर से मामले की शिकायत भी की थी। जिले की ग्राम पंचायत कारवाही में कुल 182 महिलाओं के नाम लाडली बहना योजना की पात्र लिस्ट से काट दिए गए थे।

इन महिलाओं की हो रही छंटनी

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में इस संदर्भ का एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में साफ किया गया है कि प्रदेश की कई महिलाओं ने अपात्र होते हुए भी योजना(Ladli Behna Yojana) के लिए आवेदन किया और इसका लाभ लेना शुरू कर दिया था।

आंकड़ों के मुताबिक, आवेदन के बाद कुल 21,8,858 आपत्तियां मिली थीं। इन आपत्तियों पर एक्शन लेते हुए बाद में अपात्र बहनों के नाम योजना से काटे गए हैं। वर्तमान में कुल 1,29,05,457 महिलाओं को लाडली बहना योजना(Ladli Behna Yojana Beneficiary List) का लाभ मिल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने शुरू की लाडली बहना योजना ?

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना 2023 में शुरू की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान इस योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद यह योजना एक बार फिर एमपी की राजनीति के लिए गेम चेंजर साबित हुई। स्थिति ये है कि अब यह योजना मध्य प्रदेश ही नहीं, अन्य राज्यों को भी अट्रेक्ट कर रही है।

2024 में इस योजना को शुरू हुए 1 साल हो चुका है। इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। वर्तमान में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं। इनकी संख्या एक लाख 29 हजार है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की जीत की खुशी में महाकाल को चढ़ाई डॉलर के नोटों की माला