30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ladli Behna Yojana: ये काम पूरा होते ही लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे तीन हजार रुपए

Ladli Behna Yojana: पंधाना के पूर्व विधायक राम दंगोरे ने कहा है कि फंड की व्यवस्था होते ही लाड़ली बहनों की राशि तीन हजार रुपए तक बढ़ा दी जाएगी।

1 minute read
Google source verification
ladli behna yojana

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जहां अटकलें लगाई जा रही हैं कि नए साल में बहनों को तीन हजार रुपए दिए जाएंगे। सीएम मोहन यादव ने बुधनी और विजयपुर के उपचुनाव में भी ऐलान किया था कि बहनों को जल्द ही 3 हजार रुपए महीने दिए जाएंगे। बता दें कि, लाड़ली बहनों को हर महीने दी जाने वाली किस्त 1250 रुपए है।

क्या लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3 हजार रुपए


लाड़ली बहना योजना को 3 हजार रुपए देने के सवाल पर पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता राम दांगोरे ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना की इतनी राशि देगें, फिर थोड़ा-थोड़ा बढ़ाएंगे, लेकिन फिर 2-4 लोग ये कहेंगे कि कल से ही 3 हजार रुपए महीना देना शुरु कर दो। ये कैसे संभव है। आप जन्म लेते बच्चे को खाना खिलाना शुरु करोगे। जिसको जिस समय जो आवश्यकता होगी। वही लगता है, तो 'फंड की जैसे ही व्यवस्था हो जाएगी। हम राशि बढ़ा देंगे।' फिर फंड की व्यवस्था हो जाएगी, फिर हम राशि बढ़ा देंगे। जैसे राशि की उपलब्धता होती जाएगी। हम लोग राशि बढ़ाते जाएंगे। रक्षाबंधन में 250-250 रुपए बढ़ाए गए थे। जो घोषणा करी है, तो पूरी करेंगे।

सीएम ने उपचुनाव में राशि को तीन हजार करने का किया था ऐलान

सीएम डॉ मोहन यादव ने उपचुनाव के दौरान विजयपुर और बुधनी में कहा था कि भाजपा ने लाड़ली बहनों के लिए वचन पत्र में जो वादा किया है। वह पूरा किया जाएगा। सरकार के द्वारा 1 हजार से राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया था और बहुत जल्द ही राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए महीना कर गी जाएगी। इसके साथ ही वंचित रह गई लाड़ली बहनों के नाम भी चुनाव के बाद जोड़ने का काम शुरू कराया जाएगा। कोई भी लाड़ली बहना नहीं छूटेगी।

Story Loader