7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ladli Behna Yojna: ‘लाड़ली बहना योजना’ में इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे रुपए, जान लें पात्रता

Ladli Behna Yojna: लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए कुछ विशिष्ट मानदंड बनाएं गए हैं, जानिए क्या हैं वो .....

2 min read
Google source verification
Ladli Behna Yojna

Ladli Behna Yojna

Ladli Behna Yojna: मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में लाड़ली बहनों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आने वाले दिनों में महिलाओं को 18वीं किस्त का पैसा मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए महिलाओं को 1250 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक सभी महिलाओं का स्थानीय निवासी होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मोहन सरकार की बड़ी सौगात ! आ रही नई योजना, अब घर बैठे सबको मिलेगा राशन


इतना ही नहीं महिला की आयु भी 21-60 वर्ष होनी चाहिए, तथा उसे विशिष्ट मानदंड पूरे करने चाहिए। आने वाले दिनों में जब भी इस योजना के आवेदन शुरु होंगे, उससे पहले आपको जान लेना चाहिए कि इस योजना की क्या पात्रता एवं मानदंड हैं…जानिए यहां ….

-इस योजना के लिए आवेदन करने वाली जो भी महिला पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करेगी, उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा तथा उसे कोई राशि नहीं मिलेगी।

-जिनकी स्वयं/परिवार की संयुक्त रूप से घोषित वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है।

-जिसका स्वयं/परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता हो।

-जो स्वयं 10 लाख रूपये की राशि प्राप्त कर रही हैं। भारत सरकार/राज्य सरकार की किसी भी योजना के तहत 1250/- या उससे अधिक प्रति माह

-जिसका स्वयं/परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों (पंच एवं उपसरपंच को छोड़कर) में निर्वाचित जनप्रतिनिधि हो।

-जो स्वयं/उसके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।

-जिनके पास स्वयं/परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है।

साल 2023 में शुरु हुई थी योजना

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसमें उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा।

शुरुआत में एक हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाती थी। लेकिन कुछ समय बाद ही इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। तभी से लोगों को इंतजार था कि कब इस राशि में अगली बढ़ोतरी की जाएगी।